Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर के हनुमान मंदिर में SDM-तहसीलदार ने की पूजा-अर्चना:सुंदरकांड पाठ के बाद राहगीरों को शरबत पिलाया, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के जहांगीराबाद स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में SDM और तहसीलदार ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और घाटमपुर तहसील क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद दोनों अधिकारियों ने राहगीरों को शरबत वितरण भी किया, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक मंगलवार सुबह तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव पहुंचे। यहां स्थित संकट मोचन हनुमान जी महाराज के दर्शन कर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के समापन के बाद SDM और तहसीलदार ने कानपुर-सागर हाईवे से गुजर रहे राहगीरों को शरबत वितरित किया, जिससे उन्हें तपती गर्मी में राहत मिली। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर राहत की सांस ली। वहीं घाटमपुर नगर स्थित मठ पंप पर पूर्व सैनिक महासभा के द्वारा भी शरबत वितरण किया गया। SDM बोले- तहसील क्षेत्र में सुख-समृद्धि और राहत का प्रयास SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसीलदार के साथ उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की और शरबत वितरण कर लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। देखिए 3 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक अब्बास अंसारी के गनर निलंबित:बिना सूचना दूसरे जनपद जाने और ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    मुरादाबाद में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास:प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार करने से आहत था, पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment