Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास:प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार करने से आहत था, पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश की

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के बंगला गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश की। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक की मां कंचन ने बताया कि उनका बेटा विशाल एक युवती के संपर्क में था और लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मां का आरोप है कि युवती शादी की बात करती थी तो विशाल सामान्य रहता था, लेकिन शादी से इनकार करने पर वह परेशान होकर गलत कदम उठाने लगता था। कंचन के अनुसार, विशाल कई बार कह चुका था कि "लड़की ने मेरी जिंदगी खराब कर दी है" और वह उसे लेकर कहीं चले जाने की बात भी करता था। मां ने यह भी आरोप लगाया कि युवती अक्सर उनके घर आकर विशाल से मिलती थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन भी युवक काफी परेशान था। इसी दौरान उसने पेट्रोल पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के सदस्यों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मां ने युवती के परिवार पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लड़की के परिजन उस पर कोई रोक-टोक नहीं करते थे, जिससे उनका बेटा लगातार तनाव में रहता था। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के हनुमान मंदिर में SDM-तहसीलदार ने की पूजा-अर्चना:सुंदरकांड पाठ के बाद राहगीरों को शरबत पिलाया, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
    Next Article
    अरशद मदनी बोले- कुर्बानी करना धार्मिक कर्तव्य:कहा- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment