Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरशद मदनी बोले- कुर्बानी करना धार्मिक कर्तव्य:कहा- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर न करें

    2 hours ago

    1

    0

    ईदुल अजहा के मौके पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने देश के मुसलमानों के नाम जारी बयान में कहा कि इस्लाम में कुर्बानी का कोई विकल्प नहीं है। ये एक धार्मिक कर्तव्य है, जिसका पालन हर सक्षम मुसलमान पर अनिवार्य है। इसलिए जिस व्यक्ति पर कुर्बानी वाजिब है, उसे हर हाल में इस फर्ज को अदा करना चाहिए। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मुसलमानों से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि कुर्बानी के जानवरों की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचना चाहिए, ताकि किसी प्रकार का विवाद या गलतफहमी पैदा न हो। मौलाना मदनी ने कहा कि मुसलमान कुर्बानी करते समय सरकारी आदेशों का पूरी तरह पालन करें और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें। उन्होंने सुझाव दिया कि चूंकि मजहब में दूसरे जानवर की कुर्बानी भी जायज़ है, इसलिए किसी प्रकार के उपद्रव से बचने के लिए वैकल्पिक जानवर की कुर्बानी को पर्याप्त समझा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में उपद्रवी तत्व वैध जानवरों की कुर्बानी में भी बाधा डालते हैं, तो समझदार और प्रभावशाली लोग स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर कुर्बानी का इंतजाम करें। अगर इसके बावजूद स्थिति अनुकूल न हो, तो नजदीकी ऐसे इलाके में कुर्बानी कराई जाए जहां कोई परेशानी न हो। मौलाना मदनी ने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर पहले से कुर्बानी होती रही है और वर्तमान में परेशानी का माहौल है, वहां कम से कम बकरे की कुर्बानी अवश्य की जाए और इसकी जानकारी प्रशासनिक कार्यालय में दर्ज कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने ईदुल अजहा के अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। कहा कि जानवरों के अवशेष सड़कों, गलियों या नालियों में न फेंके जाएं, बल्कि उन्हें इस प्रकार दफ्न किया जाए कि बदबू न फैले और लोगों को असुविधा न हो। मौलाना मदनी ने कहा कि हर संभव कोशिश की जाए कि किसी को तकलीफ न पहुंचे। यदि सांप्रदायिक तत्व किसी प्रकार का उपद्रव करें तो मुसलमान संयम और धैर्य से काम लें तथा मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में युवक ने किया सुसाइड का प्रयास:प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार करने से आहत था, पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश की
    Next Article
    सोनभद्र में सपा का महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment