Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सपा का महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का भी विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसकी नीतियों को जनविरोधी बताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अहंकार की पराकाष्ठा पर पहुंच चुकी है और जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। यादव ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि सरकार गरीबी कम करने के बजाय उसे बढ़ा रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार न मिलने और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की आलोचना की। छात्र नेता मुकेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च लगातार बढ़ रहा है। नगर सचिव शौर्य त्रिपाठी और जुनैद अंसारी ने भी पेट्रोल-डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर नगर सचिव मनीष केडिया, विकास पटेल, राजपाल भारती, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरशद मदनी बोले- कुर्बानी करना धार्मिक कर्तव्य:कहा- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर न करें
    Next Article
    फैक्ट्री में खड़े 16 ट्रकों में लगी आग, VIDEO:फतेहपुर में 3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, 2 दमकल गाड़ियां मौके पर, 5 करोड़ का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment