Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैक्ट्री में खड़े 16 ट्रकों में लगी आग, VIDEO:फतेहपुर में 3 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, 2 दमकल गाड़ियां मौके पर, 5 करोड़ का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री परिसर में खड़े करीब 16 ट्रकों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। भीषण गर्मी के कारण आग एक घंटे से ज्यादा समय तक लगी रही। मौके पर मौजूद यार्ड में काम करने वाले कर्मी राजीव पटेल ने बताया कि इस यार्ड में प्राइवेट फाइनेंस गाड़िया को खींचकर लाया जाता है और यार्ड के अंदर करीब सौ के ऊपर ऑटो व ट्रक खड़े थे। यार्ड के पीछे खेत में आग लगने के बाद यार्ड के अंदर आग लगी है। यार्ड में पानी की व्यवस्था नही होने से हम लोग कुछ नही कर सके। आपको बता दें कि जिस समय आग लगी है उस समय यार्ड के अंदर 6 से 7 कर्मी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आग से करीब 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आग में 16 ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में सपा का महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की
    Next Article
    बकरीद पर नया ट्रैफिक प्लान लागू:बरेली में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, रोडवेज बसों के रूट बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment