Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधवा भाभी और नंद के पति ने किया सोसाइड:झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दोनों में लव-अफेयर चल रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में लव अफेयर के चलते उठाए गए खौफनाक कदम ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। मायापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली कल्पना(29) और उसकी नंद के पति मस्तराम (32) ने एक साथ जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। विधवा और नंद के पति के बीच पनपा था प्रेम संबंध जानकारी के मुताबिक, कल्पना के पति भागीरथ की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने ससुर रामकिशन और नौ साल के बेटे के साथ ससुराल में रहकर खेती से गुजारा कर रही थी। वहीं, कल्पना की नंद गेंदाबाई की शादी छह साल पहले दुर्गापुर निवासी मस्तराम से हुई थी। मस्तराम का ससुराल आना-जाना लगा रहता था और इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपने साले की विधवा पत्नी कल्पना से बढ़ गईं। दोनों के बीच यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। गुरुवार को घर में ही खाया जहर ससुर रामकिशन ने बताया कि गुरुवार को मस्तराम मायापुर अपने ससुराल पहुंचा था। उस समय घर में कल्पना अकेली थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हुआ और उन्होंने एक साथ जहर निगल लिया। कुछ देर बाद घर लौटे ससुर रामकिशन ने दोनों को उल्टियां करते देखा तो हड़कंप मच गया। पूछने पर दोनों ने जहर खाने की बात कबूली। झांसी लाते वक्त बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत परिजन और गांव वालों की मदद से दोनों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी को लेने के बहाने गया था ससुराल मस्तराम के पिता रघुवर पाल ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह अपनी पत्नी गेंदाबाई को लेने ससुराल जा रहा है। दोपहर करीब तीन बजे वह मायापुर पहुंचा, लेकिन उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इसी बीच वह कल्पना के साथ घर में था, जहां यह घटना हो गई। पीछे छूट गए मासूम बच्चे इस घटना से एक ही परिवार में दो मौतों से मातम पसरा है। कल्पना जहां अपने बेटे की अकेली सहारा थी, वहीं मस्तराम के भी दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। वहीं, मस्तराम भी अपने पिता का इकलौता बेटा था और नर्सिंग की पढ़ाई भी कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा:आरोपी से 1 किलो गांजा बरामद, भागने पर घेराबंदी कर पकड़ा
    Next Article
    नोएडा में फार्म हाउस के नाम पर 78 लाख ठगे:1.37 करोड़ में तय हुआ था सौदा, पुलिस कर रही मामले की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment