Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:12 किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद; अब तक 15 की मौत, एक अब भी लापता

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 2 लोग युवराज (20) और पंकज मल्होत्रा (40 ) अब भी लापता हैं। पंकज हिमांचल में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। जबकि युवराज 12 वीं पास की थी। घटना के दिन नाव पर युवराज ढोलक बजा रहा था। सोमवार को चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। आज सुबह भी हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर एक महिला की लाश मिली है। उसकी पहचान मोनिका टंडन के रूप में हुई है। इससे पहले रविवार सुबह दो शव मिले थे। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान की। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। बीमार पिता के लिए मन्नत मांगने मां और बहन के साथ वृंदावन आई थी। मां की लाश पहले ही बरामद हो चुकी है। बहन की तलाश जारी है। इस बीच, हादसे से पहले के 4 वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें श्रद्धालु ढोलक-मंजीरा बजा रहे हैं। भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु राधे-राधे के जयकारे लगा रहे हैं। 'नजर सांवरे लग न जाए कहीं..' भजन गा रहे हैं। इससे पहले, सर्चिंग अभियान के दूसरे दिन यानी शनिवार को पंजाब निवासी मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद हुआ था। उनकी सगाई हो चुकी थी और सितंबर में शादी होनी थी। बेटे की लाश देखकर बुजुर्ग पिता फफक पड़े। शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। तस्वीरें देखिए- कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। घटना से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू ने रोटी में जहर खिलाकर सास की हत्या की:इराक से लखनऊ लौटे भांजे से अफेयर था, सास मिलने से रोकती थी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ग्रेटर नोएडा में 2 स्कूल बसों की आमने-सामने टक्कर, 8 बच्चे और चालक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment