Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में काली नदी में कूदे किशोर का शव मिला:SDRF टीम ने राजा नगला के पास से किया रेस्क्यू; दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकला था

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में काली नदी में कूदे 15 साल के किशोर शिव राजपूत का शव को सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बरामद कर लिया गया। दो दिन पहले घर से नाराज होकर नदी में कूदने वाले शिव की तलाश में लखनऊ से आई SDRF की 15 सदस्यीय टीम ने यह शव राजा नगला के पास से निकाला। देखिए 2 तस्वीरें … जानिए पूरा मामला… छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सरायदायमगंज का रहनेवाला शिव राजपूत दो दिन पहले काली नदी में कूद गया था। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा की गई प्रारंभिक तलाश में सफलता नहीं मिलने पर आज लखनऊ से SDRF की 15 सदस्यीय टीम काली नदी पुल पर पहुंची। टीम ने अपने स्टीमर और अन्य उपकरणों के साथ नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद, SDRF टीम को काली नदी पुल से लगभग ढाई किलोमीटर दूर राजा नगला के पास किशोर का शव मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान शिव राजपूत के रूप में की। शव मिलने के बाद परिवार में गहरा शोक छा गया। SDRF की 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे अंकित विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी टीम लगातार किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें शव बरामद करने में सफलता मिली। शिव राजपूत 11 तारीख को शाम करीब 4 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में ताजपुर रोड स्थित काली नदी पुल पर ब्लेड, खून के धब्बे और उसकी चप्पलें मिलीं, जिससे उसके नदी में कूदने की आशंका जताई गई। शिव राजपूत 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी नाराजगी का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में 10 बीघा गेहूं की फसल राख:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
    Next Article
    संभल में बैंक-बीमा कंपनी को देना होगा क्लेम:उपभोक्ता आयोग का फैसला, नॉमिनी विवाद में बेटे को मिलेगा 2 लाख का बीमा, ब्याज सहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment