Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू ने रोटी में जहर खिलाकर सास की हत्या की:इराक से लखनऊ लौटे भांजे से अफेयर था, सास मिलने से रोकती थी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 65 साल की शांति देवी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बहू शालिनी (26) ने सास की रोटी में जहर मिला दिया था। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। 24 घंटे में उनकी जान चली गई थी। बेटे के शक के आधार पर बहू पर सख्ती की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। शालिनी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसका सगे भांजे करन (24) से अफेयर था। सास को यह बात पसंद नहीं थी। वो दोनों को मिलने और बात करने से रोकती थी। इस वजह से 10 दिन पहले भी सास की जान लेने की कोशिश की थी। चाय में कीटनाशक मिला दिया था। लेकिन, सास ने पूरी चाय नहीं पी, बच गई। इसके बाद 5 अप्रैल को उसने आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई। उसने बताया कि घर के सामने ही नाबालिग चचेरे भांजे का घर है। वो करन का दोस्त है। उससे कीटनाशक मंगवाया करती थी। करन शांति देवी की मौत के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शांति देवी की डेडबॉडी को कब्र से निकलवाकर आंतों से विसरा लिया है। मामला काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव का है। इस रिपोर्ट में पढ़िए भांजे से अकेले में मिलने की बात क्या मामा को नहीं पता थी? पता थी तो रोकने के लिए उसने क्या किया? और मामी-भांजे की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई… पहले पढ़िए मामी-भांजे की लवस्टोरी और हत्या की साजिश की कहानी मृतक शांति के बेटे मनोज रावत (28) की शालिनी से 4 साल पहले शादी हुई। शादी के एक साल बाद दोनों को बेटा हुआ। सब अच्छा चल रहा था। मनोज का एक भांजा करन इराक में नौकरी करता है। वह इसी साल जनवरी में इराक से लौट आया। जब ननिहाल पहुंचा तो उसका मामी शालिनी से अट्रैक्शन हो गया। दोनों मिलने लगे। फोन पर बातें करने लगे। करन बार-बार ननिहाल आने लगा। उस समय तो रिश्तेदार होने की वजह से किसी को अफेयर की शंका नहीं हुई। इस बीच मनोज ने शालिनी को फोन पर बात करते पकड़ लिया। मनोज ने उसका फोन तोड़ दिया। इस दौरान चचेरे भांजे ने करन का साथ दिया। मनोज के न होने पर करन उसी के फोन पर कॉल करता तो वह मामी शालिनी के पास बात कराने पहुंच जाता। यह बात सास शांति देवी को अखरने लगी। वह अड़ंगा लगाने लगी। इसी वजह से शालिनी ने सास को मार डाला। अब पढ़िए आरोपी के पति की आपबीती- डेढ़ रोटी खाते ही बिगड़ी मां की तबीयत मनोज ने बताया- 5 अप्रैल को मां शांति देवी ने बताया कि रोटी कुछ कड़वी लग रही थी। डेढ़ रोटी खाने के बाद जी मिचलाने लगा। उल्टी होने लगी। मैं भागकर उल्टी की दवा लेकर आया। दवा देने के बाद भी उल्टी नहीं रुकी। बहन के कहने पर जुनाबगंज डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। उन्होंने बताया- मां को इंजेक्शन लगाया। दर्द थोड़ा कम हुआ तो मां सो गईं। कुछ देर बाद अचानक से फिर तबियत बिगड़ गई। डॉक्टर ने तुरंत गाड़ी मंगाई और मां को प्रसाद अस्पताल भेजा, जहां 6 अप्रैल को मां की मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को लाकर घर के पास दफना दिया गया। पत्नी हर बार अलग बात बता रही थी मनोज ने बताया- मां को दफनाने बाद 6 अप्रैल की रात में घर में बातचीत होने लगी। शालिनी से मां को दी गई रोटी के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि मां से बची हुई रोटी बाहर रखी है। मैं बाहर रोटी देखने गया। बाहर रोटी नहीं मिली तो शक हुआ। 7 अप्रैल को रोटी एक पन्नी में लपेटी हुई घर के अंदर रखे मौरंग में मिली। उसके बारे में पूछने पर पत्नी गुमराह करने लगी। मैंने उससे कहा कि कब्र खोदवाकर पोस्टमॉर्टम कराऊंगा, वर्ना सच बताओ क्या हुआ है? इस पर पत्नी ने कहा कि वह कुछ नहीं जानती है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा लो। इसके बाद गांव के लोगों को पंचायत बुलाई गई। वहां पर बातचीत हो रही थी तभी चचेरा भांजा आकर बोला कि शालिनी मामी ने दो बार रुपए देकर कीटनाशक दवा मंगवाई थी। इस पर शालिनी से पूछा गया तो उसने कहा कि कीटनाशक नानी के घर भिजवाने के लिए मंगवाया था। मैंने कहा कि तुम्हारी नानी का घर यहां से 2 किलोमीटर ही दूर है। उनको बुलाता हूं, सब क्लियर हो जाएगा। शालिनी घबरा गई। मनोज ने बताया- शालिनी ने सभी के सामने करन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूली। उसके कबूलनामा का लोगों ने वीडियो बना लिया। मामले की पुलिस से शिकायत की। 10 अप्रैल को शालिनी और भांजे करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने शालिनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद 11 अप्रैल को कब्र से शव निकाला। --------------------------- ये खबर भी पढ़ लीजिए- हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर, 6 बारातियों की मौत:टकराने के बाद बस पर गिरा, लोग अंदर दबे, गाड़ी काटकर निकाले गए यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायल हो गए। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करेगा:ट्रम्प बोले- ईरान की नौसेना खत्म, 158 जहाज तबाह किए; रिपोर्ट- फिर हमले कर सकता है अमेरिका
    Next Article
    वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:12 किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद; अब तक 15 की मौत, एक अब भी लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment