Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन हादसा- इंस्टाग्राम रील से बची महिला की जान:4 दिन बाद भी एक श्रद्धालु की तलाश, अब यमुना में 25 किमी तक तलाश

    10 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में हुए नाव हादसे को लेकर मंगलवार को पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पंजाब के श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा (40) अब भी लापता है। पंकज हिमाचल प्रदेश में स्टील कंपनी में मैनेजर थे। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 150 से अधिक लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। यमुना में 25 किमी दायरे में तलाश कर रही है। इस बीच, हादसे में बाल-बाल बची लुधियाना की रजिंदर कौर ने बताया कि कैसे उनकी जान बची। उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद डूब रहीं रजिंदर ने इंस्टाग्राम रील में देखे टिप्स याद रखे और उसी के मुताबिक खुद को संभाला। पानी में गिरने के बाद मैंने मुंह नहीं खोला। सांस रोके रखी। दोनों हाथ सीधे किए और पैर चलाए। बाद में नाव वालों ने बाहर निकाला। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले यश भल्ला की मां से आखिरी बार की गई बातचीत सामने आई थी। मां ने बताया कि नाव में बैठते ही बेटे ने फोन कर कहा- अब मुझे कॉल मत करना। मैं ढोलक बजा रहा हूं, डिस्टर्ब हो जाऊंगा। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था। पुलिस ने आरोपी नाविक पप्पू निषाद और पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा को जेल भेज दिया है। पप्पू ने अपनी नाव में श्रद्धालुओं को जुगल घाट से बैठाया था। इससे पहले, सोमवार को सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिली थीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश मिली थी। प्रशासन के मुताबिक, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। महिला की पहचान दुगरी, लुधियाना की रहने वाली मोनिका टंडन के रूप में हुई। वह अपनी सास सविता के साथ आई थी। 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पति विदेश में हैं। मोनिका भी जल्द ही विदेश जाने वाली थी। हादसे के दिन मोनिका नाव में पड़ोसी महिला डिंकी के साथ बैठी थी। डिंकी लाश 12 अप्रैल को मिली थी। वहीं, युवक की पहचान लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला (22) के रूप में हुई है। यश पहली बार वृंदावन आए थे। बांके बिहारी ग्रुप के साथ जुड़े थे। धार्मिक संकीर्तन में ढोलक बजाते थे। नाव डूबने से पहले का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यश ढोलक बजाते दिखाई दे रहे थे। यश के बड़े भाई अकाउंटेंट है। मां सुनीता हाउस वाइफ हैं। पिता रेहड़ी-फड्डी लगाकर कपड़े बेचते है। सवालों में घिरीं SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर गईं इस बीच, वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को एसडीएम मांट ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर चली गईं। उनकी जगह दीपिका मेहर को नया SDM बनाया गया है। हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ऋतु सिरोही पर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि, जिलाधिकारी का कहना है कि ऋतु सिरोही निजी कारणों से छुट्टी पर गई हैं। इसका हादसे से कोई लेना-देना नहीं। कैसे हुआ हादसा? जान लीजिए- हादसे में जिंदा बचे एक युवक ने बताया- नाव तट से करीब 50 फीट दूर यमुना नदी के बीच में थी। हवा करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। नाव अचानक डगमगाने लगी। नाविक का नियंत्रण छूट गया। पर्यटकों ने कहा कि पुल आने वाला है, नाव रोक लीजिए, लेकिन उसने नहीं सुनी। दो बार नाव पुल से टकराने से बची, लेकिन तीसरी बार टक्कर हो गई और नाव डूब गई। अब पढ़िए रजिंदर कौर की जुबानी पूरी कहानी… अब यश भल्ला की मां-भाई ने क्या बताया? जानिए- ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में बिना लीडर कैसे भड़के फैक्ट्री कर्मचारी:प्रशासन की बात श्रमिकों तक नहीं पहुंची, मांगें न मानने की अफवाह से हिंसक हुए यूपी के नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 3 दिन से फैक्ट्री कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथ में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों ने अलग-अलग इलाकों में 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। 150 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ीं। 50 से ज्यादा फूंक दीं। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण:सहारनपुर में लाइव प्रसारण देख रहे सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और राज्यपाल मौजूद
    Next Article
    मिडिल ईस्ट क्राइसिस से सेहत पर भी संभावित संकट:भारतीय दवाओं का 200 देशों में निर्यात, सप्लाई चेन प्रभावित हुई तो उत्पादन पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment