Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने के नाम पर 10 लोगों से ठगी:न्यूजीलैंड-रूस भेजने का झांसा दिया, 10 लाख ऐंठे; लखनऊ में मुकदमा दर्ज

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूति खंड स्थित आमिया ग्लोबल सर्विस ट्रेवल एजेंसी के संचालक पर न्यूजीलैंड और रूस भेजने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। विभूति खंड पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुशीनगर के खड्डा निवासी अवधेश ने बताया कि विदेश जाने की योजना के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेवल एजेंसी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर संचालक ने न्यूजीलैंड भेजने के लिए 1.60 लाख रुपए खर्च बताया। सहमति बनने पर उन्होंने तय रकम दे दी। इसके अलावा टिकट के नाम पर 80 हजार रुपए अलग से लिए गए। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा और असली टिकट उपलब्ध करा दिया गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़ा अवधेश ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका टिकट रद्द कर दिया गया है। इस पर उन्होंने ट्रेवल एजेंसी संचालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसी दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें नौ अन्य लोग मिले, जो उसी ट्रेवल एजेंसी संचालक से ठगे गए थे। उन्होंने बताया कि ट्रेवल एजेंसी संचालक ने कुशीनगर के दांदोपुर निवासी आशीष प्रजापति से 70 हजार रुपए, चखनी भुमीहारी पही निवासी अंगद से 70 हजार रुपए, महाराजगंज के विशुनपुर निवासी मनीष कुमार सिंह से 70 हजार रुपए, गोरखपुर के बहरई निवासी राममणी से 70 हजार रुपए, बिहार के चंपारण निवासी श्याम से एक लाख रुपए, उन्नाव के सोहरामऊ निवासी अखिलेश से 1.60 लाख रुपए, मौरावां निवासी नीरज से 1.60 लाख रुपए व कानपुर रोड निवासी अजय कुमार दुबे से रूस भेजने के नाम पर 10 हजार रुपए लिए थे। दफ्तर पर मिला ताला, पुलिस कर रही जांच पीड़ित जब विभूतिखंड स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद सभी ने विभूतिखंड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल का संदेश छात्रों तक पहुंचाया:कानपुर में परीक्षा के बाद सेन्टर पहुंचे कांग्रेस नेता, महानगर अध्यक्ष बोले- हम साथ खड़ें हैं
    Next Article
    लखनऊ में इंदिरा नगर निवासियों ने किया योग:योगासन करने वालों को पौधा बांटा गया, प्रकृति को सुंदर बनाने का लिया गया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment