Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल का संदेश छात्रों तक पहुंचाया:कानपुर में परीक्षा के बाद सेन्टर पहुंचे कांग्रेस नेता, महानगर अध्यक्ष बोले- हम साथ खड़ें हैं

    1 day ago

    1

    0

    NEET परीक्षा समाप्त होने के बाद कानपुर महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा स्थित क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों और अभिभावकों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश वितरित पत्र किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान कहा गया कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य पर असर डालती हैं। कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। राहुल गांधी के संदेश के माध्यम से छात्रों को भरोसा दिलाया गया कि कांग्रेस पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की पक्षधर है तथा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। पवन गुप्ता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और सपनों की रक्षा के लिए कांग्रेस आगे भी संघर्ष करती रहेगी। अभियान में महानगर पवन गुप्ता, प्रतिभा अटल, रितेश यादव, राकेश साहू, शीलू श्रीवास्तव, रवि बाजपेयी, आसिफ इकबाल, संजय दीक्षित, विनय पांडे, मुकेश कन्नौजिया, जितेंद्र गिरी, रामजी दुबे, विश्वनाथ जायसवाल, जावेद उस्मानी, विनोद अवस्थी, आशुतोष शुक्ला और अमित मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने कानपुर में रिक्शा जनजागरण यात्रा निकाली:महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा
    Next Article
    विदेश भेजने के नाम पर 10 लोगों से ठगी:न्यूजीलैंड-रूस भेजने का झांसा दिया, 10 लाख ऐंठे; लखनऊ में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment