Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदेभारत में मुंबई के डॉक्टर के नाश्ते में निकली मक्खी:पत्नी को उल्टियां हुई, ट्रेन में यात्रियों ने किया हंगामा; कहा- खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को वंदेभारत ट्रेन में यात्रा कर रहे मुंबई के डॉक्टर के ब्रेकफास्ट में मक्खी निकल आई। जिसको डॉक्टर की पत्नी ने खा लिया। इसके बाग उनको उल्टियां होने लगीं। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वंदेभारत में यात्रा कर रहे लोगों ने रेलवे के खाने पर सवाल खड़े किए। इस दौरान लोगों चलती वंदेभारत में जमकर हंगामा किया। रेलवे से रिफंड वापस करने की मांग की। डॉक्टर ने रेलवे के अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। कहा- कीड़ा निकलने के बाद आपका क्या एक्शन होगा ये बताइए। अगर फूड पॉइजनिंग हुई, किसी की जान चली गई तो क्या रेलवे हरजाना देगा। इसका जिम्मेदार कौन होगा। घटना सुबह 7 बजे करीब की है, जब वंदेभारत ट्रेन आगरा से प्रयागराज जा रही थी। यात्रियों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला मुंबई के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल पाटिल अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश आए थे। काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद यह परिवार प्रयागराज जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20176 के कोच C1) में सवार हुए थे। यात्रा के आगरा रेवले स्टेशन पर जब उन्हें नाश्ता परोसा गया, तो फ्रेंच फ्राइज के पैकेट में एक मरा हुआ कीड़ा (मक्खी) दिखाई दी। डॉ. पाटिल का दावा है कि उनकी पत्नी ने अनजाने में वह दूषित नाश्ता कर लिया था, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी और उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। डॉक्टर ने कहा- यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ ट्रेन में हुई इस लापरवाही से डॉ. कपिल पाटिल बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने रेलवे की 'प्रीमियम' सेवाओं और स्वच्छता के दावों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, वंदे भारत जैसी आधुनिक और हाई-स्पीड ट्रेनों में यात्री भारी किराया इसलिए देते हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें, लेकिन यहां तो यात्रियों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा- क्या रेलवे इसी सुरक्षा और खान-पान के स्तर के लिए 'प्रीमियम' शुल्क वसूलता है? हादसे की शिकायत मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और कैटरिंग विभाग की टीम सक्रिय हो गई। किसी की जान चली गई तो कौन जिम्मेदार होगा इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें डॉक्टर रेलवे अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जता रहे हैं। वह कह रहे है- कीड़ा निकलने के बाद आपका क्या एक्शन होगा ये बताइए। अगर फूड पॉइजनिंग हुई, किसी की जान चली गई तो क्या रेलवे हरजाना देगा। इसका जिम्मेदार कौन होगा। आपका कैटरिंग वाला नाश्ते के पैसे की बात कर रहा था। अगर हम कोर्ट में जाएं तो आपको लाखों का हरजाना देना होगा, इतना तो हम समझते हैं। आपका कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने पर परिवार को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि भोजन की गुणवत्ता और कैटरिंग वेंडर की लापरवाही की गहराई से जांच की जाएगी। ठेकेदार को नोटिस जारी आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया- घटना कोच C-13 की है। यात्री के खाने में मक्खी निकल आई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे में खानपान का ठेका IRCTC द्वारा एग्रीमेंट के तहत दिया जाता है। इस मामले में IRCTC द्वारा 'व्यूटी एक्शन' लिया जा रहा है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। रेलवे नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगा। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी खजाने पर 'इश्क' का डाका... 3 पत्नियों और कई प्रेमिकाओं पर लुटाने के लिए चपरासी ने डकारे 8 करोड़, 53 खातों में की हेराफेरी
    Next Article
    गर्लफ्रैंड से बात करने से रोकती थी पत्नी इसलिए मारा:मेरठ में पत्नी की हत्या करने वाले पति का कुबूलनामा, पेपरकटर से रेता गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment