Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 50 हजार की जेबकतरी:चार महिला चोर अरेस्ट, नकदी बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर पुलिस ने कचहरी गेट पर दिनदहाड़े हुई जेबकतरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। यह घटना 29 अप्रैल को थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई थी। चंद्रनगर निवासी विश्वदीप चौहान कचहरी में अपना काम निपटाकर गेट पर पहुंचे, तभी उन्हें अपनी जेब से नकदी गायब होने का अहसास हुआ। चौहान ने तुरंत अपनी जेब जांची तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ महिलाएं उनके पीछे चल रही थीं, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने तत्काल थाना सदर बाजार में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष कपिल देव के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार शाम को छोटी लाइन के पास एक खंडहर से चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सरस्वती पत्नी रामू, रूमा पत्नी स्वर्गीय किशोर, नैना पुत्री सिकंदर और नंदनी पत्नी गौरव के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के बेगूसराय जिले के टेंडवा (झुग्गी-झोपड़ी) की निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहकर लोगों को निशाना बनाता था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और शेष रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत:शराब की लत बनी जानलेवा, पांच बच्चों का सहारा छूटा
    Next Article
    इटावा में मां-बेटे ने की आत्महत्या:21 वर्षीय बेटे ने खाया जहर, मां ने लगाई फांसी; युवक की नवंबर में होनी थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment