Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में शराब का विरोध करने पर महिला की हत्या:चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा स्थित वाल्मीकि बस्ती में शराब पीने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वाल्मीकि बस्ती निवासी आकाश के अनुसार, यह घटना 29 अप्रैल की रात करीब 12 बजे हुई। कॉलोनी के कुछ युवक गली में खड़े होकर तेज आवाज में शोर मचा रहे थे। शोर सुनकर आकाश की मां रामवती (56) की नींद खुल गई। जब रामवती बाहर आईं, तो उन्होंने देखा कि कॉलोनी के ही डोरी, आदित्य, ऋषि और गगन घर के बाहर खड़े होकर शराब पी रहे थे। रामवती ने उनके इस कृत्य का विरोध किया, जिस पर युवकों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन झगड़ा शांत होने के बजाय और बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक अपने घर से लोहे की रॉड लेकर आया और रामवती के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल घायल रामवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए वाल्मीकि बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों का संकल्प:बोले- ठेकेदारी खत्म करने को छेड़ेंगे बड़ा आंदोलन, निगम की व्यवस्था को बताया गैरकानूनी
    Next Article
    घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत:शराब की लत बनी जानलेवा, पांच बच्चों का सहारा छूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment