Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदेभारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां,आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन,यात्री बोले-इस खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार को वंदेभारत में यात्रा कर रहे यात्रियों के ब्रेकफास्ट करते समय खाने में मक्खी निकल आई। इससे एक महिला को उल्टियां होने लगीं। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वंदेभारत में यात्रा कर रहे लोगों ने रेवले के खाने पर सवाल खड़े किए। इस दौरान लोगों चलती वंदेभारत में जमकर हंगामा किया। रेलवे से रिफंड वापस करने की मांग की। घटना सुबह 7 बजे करीब की है, जब वंदेभारत ट्रेन आगरा से प्रयागराज जा रही थी। यात्रियों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में खुद को डॉक्टर बताने वाला एक यात्री रेलवे अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जता रहा है। वह कह रहा है-कीड़ा निकलने के बाद आपका क्या एक्शन होगा ये बताइए। अगर फूड पॉइजनिंग हुई, किसी की जान चली गई तो क्या रेलवे हरजाना देगा। आपका कैटरिंग वाला नाश्ते के पैसे की बात कर रहा था। अगर हम कोर्ट में जाएं तो आपको लाखों का हरजाना देना होगा, इतना तो हम समझते हैं। आपका कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं लग रहा है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया-घटना कोच C-13 की है। यात्री के खाने में मक्खी निकल आई थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे में खानपान का ठेका IRCTC द्वारा एग्रीमेंट के तहत दिया जाता है। इस मामले में IRCTC द्वारा 'व्यूटी एक्शन' लिया जा रहा है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है। रेलवे नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 8 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ा, प्रापर्टी डीलर्स प्लाटिंग कर बेच रहे थे
    Next Article
    प्रयागराज: 55 आउटसोर्स सफाईकर्मी नौकरी से हटाए गए:मेला प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, बहाली और बकाया वेतन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment