Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज: 55 आउटसोर्स सफाईकर्मी नौकरी से हटाए गए:मेला प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, बहाली और बकाया वेतन की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद ने मेला प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 55 आउटसोर्स सफाई कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में किया गया। संघ की महासचिव अनु सिंह ने इस कार्रवाई को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित सफाई कर्मियों के सम्मान से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। अनु सिंह ने बताया कि हटाए गए सभी सफाईकर्मी आउटसोर्स माध्यम से ठेकेदार के तहत काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन बजट की कमी का बहाना बनाकर कर्मचारियों को निकाल रहा है, जबकि ठेकेदारों को काम उनकी वेतन भुगतान क्षमता के आधार पर ही दिया जाता है। उन्होंने इसे श्रमिकों के साथ अन्याय करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी और प्राधिकरण प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें 55 हटाए गए सफाई कर्मियों को तुरंत काम पर वापस लेने, दो महीने का बकाया वेतन देने और उनके ईपीएफ व ईएसआई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। अनु सिंह ने यह भी कहा कि प्रयागराज को स्वच्छता के आधार पर स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला है और केंद्र सरकार ने इसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया है। ऐसे में सफाई कर्मियों को नौकरी से हटाना उनके योगदान की अनदेखी है। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों के बच्चे फीस और दाखिले की कमी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। संघ के अध्यक्ष रंगा हेला ने मेला प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग पर आउटसोर्स कर्मियों के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हर महीने कुछ कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को लेन-देन के आधार पर नियुक्त किया जाता है। उन्होंने श्रम विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक कर्मचारियों की वास्तविक संख्या की जांच नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदेभारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां,आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन,यात्री बोले-इस खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार
    Next Article
    बलिया एसपी ने कोरंटाडीह में आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया:कर्मचारियों को रहने की समस्या नहीं होगी, यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment