Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 8 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ा, प्रापर्टी डीलर्स प्लाटिंग कर बेच रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नगर निगम ने अभियान चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किया है। इससे करीब 7 करोड़ रुपए कीमत की जमीन खाली हुई है। सरोजनीनगर तहसील के विभिन्न जगहों पर सामूहिक रुप से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रापर्टी डीलरों ने कब्जा कर मौके पर पक्का निर्माण कर लिया था। इसे प्रापर्टी डीलर्स ने बेच रहे थे। बिजनौर, नटकुर, अमौसी और औरंगाबाद जागीर में एक साथ कार्रवाई नगर निगम ने सरोजनी नगर के बिजनौर, नटकुर, अमौसी एवं औरंगाबाद जागीर में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर अस्थाई बाउंड्रीवाल बनाकर और अवैध प्लॉटिंग कर सरकारी भूमि पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे थे। नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया और भूमि को कब्जामुक्त कराया। चारों स्थानों पर बड़ी सफलता, करोड़ों की जमीन से कब्जा हटा बिजनौर गांव में 0.506 हेक्टेयर जमीन करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की, नटकुर में 1.265 हेक्टेयर करीब 1.50 करोड़ रुपए, अमौसी में लगभग 10 बिस्वा जमीन करीब 2.70 करोड़ रुपए और औरंगाबाद जागीर में लगभग 7000 वर्गफुट भूमि कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से अवैध कब्जा हटाया गया है। कुल मिलाकर करीब 7 करोड़ रुपए की जमीन से कब्जा हटाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मदरसों की जांच पर आपत्ति:पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा, टीचर्स बोले-कैशलेस इलाज का फायदा मिले
    Next Article
    वंदेभारत में डॉक्टर के नाश्ते में निकले कीड़े:महिला को हुई उल्टियां,आगरा से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन,यात्री बोले-इस खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment