Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेस्ट यूपी में बदला घर खरीदारों का ट्रेंड:रियल स्टेट सेक्टर में बदलाव पर बिल्डर्स ने की चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    वेस्ट यूपी सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में रियल स्टेट बाजार की तस्वीर तेजी से बदल रहे हैं। मेरठ, गुरुग्राम से लेकर नोएडा में हालात बदल रहे हैं। रियल स्टेट सेगमेंट में हो रहे बदलावों पर बिल्डर्स ने विचार विमर्श किया। रियल स्टेट डेस्टिनेशन बन रहा पश्चिमी यूपी रेनॉक्स ग्रुप के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट जिस गति और स्तर से हो रहा है, वह इसे एनसीआर का सबसे उभरता रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बना रहा है। आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग ने कहा कि प्रोजेक्ट्स के नए फेज आज खरीदारों के लिए ज्यादा व्यावहारिक विकल्प बन रहे हैं। विज़न बिजनेस पार्क के को-फाउंडर अतुल विक्रम सिंह ने बताया कि नोएडा का सेक्टर आधारित विकास और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर इसे एक संतुलित और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाता है। आईटी प्रोजेक्ट्स हो रहे विकसित एक्सोटिका ग्रुप के सीएमडी दिनेश जैन ने बताया कि नोएडा में कमर्शियल और आईटी प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिसका मुख्य कारण बेहतर कनेक्टिविटी है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क और निर्माणाधीन एयरपोर्ट इसे बड़ा बिजनेस हब बना रहे हैं। डिलिजेंट बिल्डर्स के सीओओ लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा.) अश्विनी नागपाल के अनुसार “गुरुग्राम में जहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव साफ दिखता है वहीं नोएडा में अभी भी विस्तार की गुंजाइश है। श्री केबी ग्रुप के फाउंडर राकेश सिंघल के अनुसार गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी हैं, जबकि नोएडा अभी ग्रोथ के फेज में है। निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग ने बताया कि वेस्ट यूपी सहित नोएडा एक संतुलित रियल एस्टेट मार्केट के रूप में उभर रहा है, जहां किफायती कीमतों के साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर से देहात तक भाजपाइयों ने फूंके सपा-कांग्रेस के पुतले:महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष को घेरा, महिला विरोधी होने के लगाए आरोप
    Next Article
    यूपी प्रेस क्लब में तीन कृतियों का विमोचन:साहित्यिक संस्था ‘अमृतायन’ ने किया साहित्य समागम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment