Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी पुलिस-सुरक्षा से युवक के भागने पर परिजनों का हंगामा:कांशीराम कॉलोनी में विवाद पर लेकर आए अस्पताल, CCTV में बाहर जाते दिखा

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में कांशीराम कॉलोनी में शनिवार की रात विवाद के बाद घायल युवक पुलिस सुरक्षा से फरार हो गया। पीआवी के साथ अस्पताल लाया गया युवक पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। परिजन पहुंचे तो उसके नहीं मिलने पर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ इमरजेंसी से लेकर वार्ड में खंगाला लेकिन पता नहीं चला। सुबह पुलिस चौकी पर पहुंचे युवक के परिजनों ने हंगामा काटा और पुलिस पर उसे गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अस्पताल के बाहर सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उसके खुद जाने का दावा किया है। पुलिस कर्मियों के काफी देर तक मशक्कत और समझाने के बाद परिजन शांत हुए और पूरा घटनाक्रम की जांच की मांग की। पुलिस की एक टीम युवक की तलाश कर रही है। उधर, रविवार की सुबह पुलिस चौकी पर महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया, दरोगा और पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हो गई। वाराणसी के काशीराम आवास फेज टू शिवपुर में शनिवार को विकास कुमार ने मुस्लिम परिवार के घर के दरवाजे पर पेशाब कर दिया था। मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया, इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसको लेकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आसपास जुटे लोगों ने बीच बचाव किया और मामले की सूचना शिवपुर पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को दीनदयाल अस्पताल लेकर गई। अस्पताल गेट पर पुलिस ने एंबुलेंस से उतारने के लिए देखा तो वह भाग चुका था। घायल युवक रास्ते मे कूद कर कहीं भाग निकला, देर रात्रि तक पुलिस घायल को खोजने में जुट गई। इसके बाद सुबह तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। हालांकि शिवपुर पुलिस सुरक्षा से उसके भागने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आज सुबह दर्जनों की संख्या में विकास के परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा काटा और झगड़ा मे बुरी तरह मार पीट करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस के अनुसार अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज मे साफ दिखाया कि युवक अपने साथी के साथ खुद से बाहर निकल कहीं चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश
    Next Article
    सुल्तानपुर में आराध्या, स्वीकृति 99.6% अंकों के साथ टॉपर:सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षाफल समारोह, 293 छात्रों को 90% से अधिक अंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment