Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीड़ित बोला- दरोगा ने की थी बदसलूकी की शुरुआत:थाने में गाली-गलौज कर दिया था धक्का, SHO और एसआई हुए थे सस्पेंड

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में बिसौली एसएचओ राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव के निलंबन के बाद पीड़ित फरियादी ने अपना पक्ष रखा है। फरियादी के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि दरोगा की हरकत का खामियाजा एसएचओ को भुगतना पड़ा। दरोगा पर आरोप है कि उसने हादसे को अंजाम देने वाले ई-रिक्शा को छोड़ दिया था, जिसका शिकायतकर्ता विरोध कर रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि दरोगा ने पहले उन्हें एक्सीडेंट मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उनके साथ बदसलूकी की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज करने की बात कहने पर दरोगा ने उनके साथ गालीगलौज की। दरोगा भूपेंद्र यादव का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। इससे पहले उसहैत थाने में तैनाती के दौरान एक निजी स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतल में मुस्लिम छात्रों द्वारा टॉयलेट करने के मामले में भी छात्राओं के परिजनों ने दरोगा भूपेंद्र पर उन्हें हड़काने का आरोप लगाया था। इस पर तत्कालीन एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने उन्हें वहां से हटाकर बिसौली कोतवाली तैनात किया था। पीड़ित मोरपाल ने बताया कि वह जन्म से नेत्रहीन हैं। उनके भतीजे का 2 मार्च को ई-रिक्शा से एक्सीडेंट हो गया था। उन्होंने भतीजे को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को तहरीर भी दी। मोरपाल के अनुसार, तब दरोगा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में उनके साथ बदसलूकी की गई। इसी की शिकायत करने वह एसएचओ के पास गए थे, जिन पर दरोगा की शिकायत को अनसुना करने का आरोप है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूर्ति पर नायब-तहसीलदार ने चलाई हथौड़ी, SDM हाथ जोड़े रहीं:सीतापुर में दुर्गा मंदिर ढहाया गया; ड्राइवर ने बुलडोजर चलाने से किया इनकार
    Next Article
    मुरादाबाद के स्प्रिंगफील्ड्स कॉलेज में रात्रि शिविर का आयोजन:5 ग्रुप में बांटकर गेम खेला गया, छात्रों ने IPL मैच देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment