Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में आराध्या, स्वीकृति 99.6% अंकों के साथ टॉपर:सरस्वती विद्या मंदिर में परीक्षाफल समारोह, 293 छात्रों को 90% से अधिक अंक

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर में रविवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आराध्या मिश्रा और स्वीकृति गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। कुल 293 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने वार्षिक परीक्षाफल का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि कुल 2499 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 98.8 प्रतिशत सफल घोषित किए गए। कक्षा 9 के दिव्यांशु पाण्डेय ने 99 प्रतिशत और कक्षा 11 के आशुतोष सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह में उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिनकी विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। इनमें अंशुल तिवारी, ध्रुव मिश्र, आयुष्मान शुक्ल, आरव मौर्य, प्रतीक वर्मा, यशांक, प्रेरणा यदुवंशी, यज्ञांशी पाण्डेय, श्रीश, आर्या यादव, किंशुकी त्रिपाठी, अमृता और पीहू मिश्रा शामिल हैं। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबोधन में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों के अनुशासन और संस्कारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर के छात्र भारतीय संस्कृति को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. झा, समिति सदस्य शैलेंद्र चतुर्वेदी, विनय कुमार सिंह, परीक्षा प्रभारी राकेश सिंह, गिरीश दूबे, रमेश मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, द्वारिका नाथ पाण्डेय, कमलेश तिवारी, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी, कौशलेन्द्र त्रिपाठी, दीनदयाल विश्वकर्मा, हनुमंत सिंह, दिलीप मौर्य सहित सभी आचार्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पुलिस-सुरक्षा से युवक के भागने पर परिजनों का हंगामा:कांशीराम कॉलोनी में विवाद पर लेकर आए अस्पताल, CCTV में बाहर जाते दिखा
    Next Article
    विधायक नहीं, जनता का सेवक बनकर काम किया:सपा विधायक मनोज पारस बोले- नगीना में कताई मिल, किरतपुर में स्टेडियम बनवाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment