Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में SIR से 4.23 लाख नाम कटे:1.50 लाख नए वोटर जुड़े, राजनीतिक दलों को मिली नई मतदाता सूची

    2 hours ago

    1

    0

    पूरे देश में चल रहे एसआईआर के तहत वाराणसी की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। इस मतदाता सूची को जिलाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया गया है। SIR की फाइनल लिस्ट में 4.23 लाख मतदाता कम हुए हैं। विशेष गहना पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। वहीं SIR के बाद 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट के बाद 1.50 हजार नए मतदाता जुड़े भी हैं। वाराणसी में कट गए 4.23 लाख वोटर 10 अप्रैल की शाम वाराणसी की एसएआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। 26 अक्टूबर 2025 को जब यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। उस समय वाराणसी में मतदाताओं की कुल संख्या 3,1,53,705 थी। जिसमें पुरुष 1,6,99,615, महिला 1,4,53,939 और थर्ड जेंडर 151 थे। 10 अप्रैल 2026 को हुए प्रकाशन के बाद वाराणसी जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 2,7,30,603 है। वाराणसी में कुल 4,23,102 के नाम काटे गए हैं। 6 जनवरी के ड्राफ्ट के आधार पर जुड़े 1.50 लाख वोटर वाराणसी में SIR के दौरान 6 जनवरी को प्रलाशती ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची में 1,50,101 नए मतदाता भी जुड़े हैं। 6 जनवरी के प्रकाशन के समय वाराणसी के सभी 8 विधानसभाओं में मतदाताओं की कुल संख्या 2,5,80,502 थी। पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए कुल मतदाताओं की संख्या 1,94,239 और कटे नामों की संख्या 44138 रही। अब जिले में बचे इतने वोटर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया - 6 जनवरी को मतदाता सूची का ड्राफट प्रकाशन किया गया था। जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 2,5,80,502 थी। जिसमें पुरुष- 1,4,15,247, महिला 1,1,65,145 और थर्ड जेंडर 110 थी। 10 अप्रैल को जारी अंतिम सूची में 4,23,102 नाम काटने के बाद अब जिले में कुल 2,7,30,603 मतदाता बचे हैं। जिनमें पुरुष 1,4,86,874 महिला 1,2,43,611 और थर्ड जेंडर 118 हैं। ऑनलाइन देख सकते हैं मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने बताया - सभी मतदाता अपना नाम फाइनल लिस्ट में चेक कर सकते हैं। इसके लिए कोई भी मतदाता कार्यालय अवधि में कार्यालय में उपस्थित होकर अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा वाराणसी की वेबसाइट http://varanasi.nic.in./deo-portel/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे लोकार्पण:सुरक्षा में लगेंगे 4 हजार जवान, स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था, सहारनपुर में है 74 किलोमीटर हिस्सा
    Next Article
    CM डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर की 56वीं रैंक:हमीरपुर नंबर-1, बस्ती मंडल का कोई जिला टॉप-10 में नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment