Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Artemis II Completes Journey | मानव इतिहास की सबसे लंबी यात्रा का सुखद अंत, प्रशांत महासागर में लौटा आर्टेमिस-2 दल

    3 hours from now

    1

    0

    आधी सदी के इंतजार के बाद, मानवता ने चंद्रमा की दहलीज को एक बार फिर छुआ है। शुक्रवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों वाला आर्टेमिस-2 मिशन प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग के साथ संपन्न हो गया। इस मिशन ने न केवल अंतरिक्ष विज्ञान के नए द्वार खोले हैं, बल्कि मानव इतिहास में पृथ्वी से सबसे लंबी दूरी तय करने का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।इस दौरान पूर्ण सूर्य ग्रहण भी दिखाई दिया।इसे भी पढ़ें: वैभव-जुरेल के सामने पस्त हुई आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया विजयी चौका   आर्टेमिस-2 चंद्रमा पर नहीं उतरा और न ही उसकी परिक्रमा की लेकिन उसने अपोलो 13 के दूरी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और पृथ्वी से मानव द्वारा की गई अब तक की सबसे लंबी यात्रा का उस समय रिकॉर्ड बनाया, जब चालक दल 252,756 मील (406,771 किमी) की दूरी तक पहुंचा। कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन ‘मैक 33’ यानी ध्वनि की गति से 33 गुना अधिक रफ्तार से वायुमंडल में दाखिल हुए।इसे भी पढ़ें: Special Intensive Revision- SIR | मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण! 9 राज्यों और 3 केंद्र-शासित प्रदेशों से 6.08 करोड़ नाम हटाए गए  ‘इंटीग्रिटी’ नामक उनका ओरियन कैप्सूल स्वचालित प्रणाली के सहारे समुद्र में उतरा। मिशन नियंत्रण कक्ष में उस समय तनाव बढ़ गया जब अत्यधिक ताप के दौरान कैप्सूल लाल गर्म प्लाज्मा से घिर गया और तय योजना के अनुसार कुछ समय के लिए उससे संपर्क टूट गया। सबकी निगाहें कैप्सूल की जीवनरक्षक ऊष्मा-रोधी ढाल पर थीं, जिसे पुन: प्रवेश के दौरान हजारों डिग्री तापमान सहना था। मिशन नियंत्रण कक्ष के दर्शक कक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के परिजन भी मौजूद थे। संचार अवरोध की अवधि समाप्त होने के बाद जब कैप्सूल फिर दिखाई दिया और करीब 2,000 मील (3,219 किलोमीटर) दूर समुद्र में उतरा तो लोग खुशी से झूठ उठे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल टाॅपर का पापा से गिफ्ट.. काशी में कराइए एडमिशन:पिता के मोबाइल-बाइक का ऑफर ठुकराया, राजस्थान का दुष्यंत अब क्वींस कालेज में पढ़ेगा
    Next Article
    हिमाचल में अप्रैल में सामान्य से 142% ज्यादा बारिश:आज फिर 5 जिलों में तूफान का अलर्ट; 24 घंटे में 3.2 डिग्री बढ़ा टेंपरेचर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment