Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में एक दर्जन इलाकों में बिजली का शटडाउन:2 से 6 घंटे तक रहेगी बिजली अपूर्ति बाधित, पोल बदलने और रिकंडक्टरिंग का होगा कार्य

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार को शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली का शटडाउन रहेगा। केस्को की ओर से इन क्षेत्रों में बिजली के पोल लगाने और 11 केवी लाइन की रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए 35 से अधिक कर्मचारियों को फील्ड में लगाया गया है। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित विजयनगर क्षेत्र: सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक तिलक नगर, खलासी लाइन, सिविल लाइन, परमट, बाबा घाट, आर्य नगर: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुद्वारा, विवेकानंद क्षेत्र व 80 फीट रोड: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पांडु नगर, नौशील धाम, दयानंद विहार: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभाग की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग करें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। केस्कों मीडिया प्रभारी देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली सम्बंधी कार्यों को लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा उन इलाकों में जहां मीटर की लाइन पोल से हट गईं थी या बिजली के तारों मे खराबी हो गई है उनक उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर वैकेंसी:10 और 12वीं पास करे 15 जून तक करे ऑनलाइन आवेदन, 15 से 35 हजार तक वेतन
    Next Article
    अमेठी में प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन:113 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विशेष प्रशिक्षण के बाद अयोध्या जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment