Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की:नागपुर के रेशिमबाग स्मृति मंदिर पहुंचे, RSS के संस्थापक हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी

    2 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के मेमोरियल पर गए। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत की। पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि एक्टर ने संघ के दूसरे सरसंघचालक एम एस गोलवलकर के मेमोरियल पर नागपुर में उन्हें श्रद्धांजलि दी। रणवीर सिंह दोपहर करीब 4 बजे मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट से नागपुर पहुंचे। इसके बाद वे सीधे रेशिमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर गए, जो RSS से जुड़ा प्रमुख स्थान है। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा की। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि दौरा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने RSS पदाधिकारियों के साथ कई विषयों पर बातचीत की, हालांकि इन चर्चाओं का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। अभिनेता की मौजूदगी के कारण इस दौरे पर खास ध्यान गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी उनके आगमन और प्रस्थान की पुष्टि की। रणवीर सिंह शाम करीब 8 बजे वापस मुंबई लौट गए। मोहन भागवत से मुलाकात की टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने नागपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। यह मुलाकात RSS हेडक्वार्टर में हुई, हालांकि संगठन ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। RSS ने रेशिमबाग स्थित स्मृति भवन में उनके दौरे की पुष्टि की है। हालांकि, उनके इस दौरे का उद्देश्य साफ नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले रणवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि रणवीर का यह दौरा ऐसे समय में सामने आया है जब उनकी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसने दुनिया भर में 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रेलवे का गार्डर टूटकर सड़क पर गिरा:किसी ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस ने हटवाकर किनारे रखवाया
    Next Article
    इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा में तलाक:2022 में शादी, 2025 में झगड़ा, अब बिना कंपसेशन हिसार कोर्ट अलग हुए; बॉक्सर बोलीं-साथ रहना संभव नहीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment