Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल:प्रदेश सरकार पर साधा निशाना कहा- ये सरकार पूरी तरीके से गूंगी और बाहरी है

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट 'गोंडा प्रीमियर लीग सीजन 6' का देर रात समापन हो गया। इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि देकर सम्मानित किया है।टूर्नामेंट का फाइनल मैच मध्य प्रदेश इलेवन और गोंडा पुलिस लाइन इलेवन के बीच खेला गया। इसमें मध्य प्रदेश इलेवन ने गोंडा पुलिस लाइन इलेवन को तीन विकेट से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम मध्य प्रदेश इलेवन को 3 लाख रुपये और उपविजेता गोंडा पुलिस लाइन इलेवन को 1.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इस टूर्नामेंट का वर्चुअल उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रंजीत तिवारी की बिजली के करंट से हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से 'गूंगी और बहरी' है, जो गरीबों के हक में कोई काम नहीं करना चाहती, बल्कि केवल झांसा देकर उनके वोट लेना चाहती है। पाल ने मांग की कि सरकार को इस घटना का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने गोंडा जिला प्रशासन को भी चुनौती देते हुए कहा कि यदि एक से दो दिन में पीड़ित परिवार की मदद नहीं की गई, तो गोंडा के लोग सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। ऊर्जा मंत्री द्वारा सवालों के जवाब में 'जय श्री राम' के नारे लगाने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई न होने के सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की कैबिनेट का सिद्धांत है कि देश की जनता अच्छे तरीके से न रह सके। पाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बीमार हो चुकी हैं। उन्होंने बिजली विभाग को लेकर कहा कि वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश में कोई नया पावर प्लांट नहीं लगाया है। यदि अखिलेश यादव की सरकार में बिजली विभाग के पावर प्लांट न लगे होते, तो आज उत्तर प्रदेश की सरकार गांवों तक बिजली नहीं पहुंचा पाती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा बीमार, प्रताड़ना का आरोप:सीतापुर में डीएम ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट, तीन सदस्यीय टीम गठित
    Next Article
    नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर वैकेंसी:10 और 12वीं पास करे 15 जून तक करे ऑनलाइन आवेदन, 15 से 35 हजार तक वेतन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment