Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सफाई-कर्मचारियों की हड़ताल, सैलरी न आने से नाराज:वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी, अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी सॉलिड वेस्ट सेल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के 500 कर्मियों ने गुरुवार की सुबह हड़ताल कर दी। सभी हेल्पर और वाहन चालक आदमपुर जोन के पालीकोठी स्थित धनेसरा डंपिंग यार्ड में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है अप्रैल माह की जबकि आज 23 तारीख हो गई है। मौके पर तीन थानों की फोर्स के साथ डीसीपी काशी गौरव बंसवाल पहुंचे और उन्हें समझाया पर वो अधिकारियों को बुलाने के लिए डटे रहे। मौके पर शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं अपर नगर आयुक्त सविता यादव पहुंची और दो दिन में सैलरी आने का आश्वासन दिया। जिसपर एक बार फिर कर्मी हड़ताल पर बैठ गए और आज ही पैसे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें शाम तक सैलेरी देने का आश्वासन दिया गया है जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इस दौरान पांच डंफर और 40 छोटी गाड़ियां में कूड़ा यार्ड में ही पड़ा रहा और करसड़ा में डंपिंग प्लांट नहीं जा सका। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिये… वेतन न मिलने पर हड़ताल पर गए सुपरवाइजर निलेश ने बताया - कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है समय से इसलिए आज सभी हड़ताल पर चले गए हैं। 3 मार्च को ज्यादातर लोगों के अकाउंट में 5 हजार रुपए आए थे। जबकि सैलेरी 1200 है। उसके बाद आज अप्रैल की 23 तारीख हो गई किसी के अकाउंट में पैसा नहीं आया। ऐसे में आज सभी डंपिंग यार्ड में गाड़ियां खड़ी करके हड़ताल पर चले गए हैं। आश्वासन पर आश्वासन दे रहे अधिकारी आदमपुर जोन के गाड़ी ड्राइवर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया - हमारी दो महीने की सैलरी नहीं मिली है। लगातार अधिकारी आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं। आश्वासन से हमारे घर का चूल्हा नहीं जलेगा। हमें सैलरी चाहिए। बच्चों की कॉपी किताब कैसे खरीदेंगे एक अन्य कर्मचारी राकेश ने बताया - अप्रैल के महीने में बच्चों का एडमिशन होता है। जब सैलरी ही नहीं मिलेगी तो किस तरह से हम लोग अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। अनुज भाटी प्रोजेक्ट हेड हैं और ये बार बार आश्वासन देते हैं कहते हैं नगर निगम से पैसा नहीं मिला तो कैसे आप को दें। अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर माने मौके पर अपर नगर आयुक्त और नगर निगम की सफाई व्यवस्था देखने वाली सविता यादव भी पहुंची और कर्मचारियों से बात की । उन्होंने कहा कि मैने साइन कर दिया है और दो दिन में तनख्वाह सभी के खाते में आ जाएगी । जिसके बाद सभी कर्मचारी आज ही सैलरी देने के लिए डट गए। जिसके बाद उन्होंने शाम तक सैलरी देने की बात कही जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चलेगी हीट वेव:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी
    Next Article
    सेमेस्टर परीक्षाओं की सुचिता जांचने निकले कुलपति:परीक्षा के दौरान हर हाल में ऑन रखे सीसीटीवी, बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment