Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पुलिस में 8 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला:SP चारु निगम ने कानून व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) चारु निगम ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। तत्काल प्रभाव से 8 निरीक्षक और उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी से हटाकर पुलिस अधीक्षक का PRO बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्र को अपराध शाखा से न्यायालय सुरक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप-निरीक्षक रवींद्र सिंह, जो पहले PRO पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें जयसिंहपुर थाने भेजा गया है। उप-निरीक्षक अनिल सक्सेना का तबादला क्षेत्राधिकारी बल्दीराय कार्यालय से गोसाईगंज थाने में किया गया है। उप-निरीक्षक यशवंत द्विवेदी को पुलिस लाइन से कादीपुर थाने स्थानांतरित किया गया है। उप-निरीक्षक कैलाश सिंह यादव और मोहन लाल राणा को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में नई तैनाती मिली है। कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार शुक्ल को आई.जी.आर.एस. सेल से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर CCTNS और ई-ऑफिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें आज ही गोपनीय कार्यालय में अनुपालन आख्या प्रस्तुत करनी होगी। इस फेरबदल का उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को भविष्य में अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में BSc बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू:UG-PG की सीटें बढ़ीं, नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को मंजूरी
    Next Article
    संभल में टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत:शादी समारोह से लौटते समय वाहन ने मारी टक्कर, चार छोटे बच्चों का पिता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment