Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में BSc बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू:UG-PG की सीटें बढ़ीं, नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को मंजूरी

    1 hour ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सेशन 2026-27 से BSc में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू करने, सीट बढ़ाने और नए सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन लागू करने का फैसला लिया गया है। एडमिशन कमेटी की मीटिंग में इन प्रस्तावों को अप्रूवल मिल गया है और जल्द ही एडमिशन प्रोसेस शुरू होगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पहली बार BSc लेवल पर बायोटेक्नोलॉजी को शामिल करने पर सहमति बनी। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित होगा और इसके लिए तीन सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन तय किए गए हैं। पहले कॉम्बिनेशन में बॉटनी, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी, दूसरे में बॉटनी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी, जबकि तीसरे में जूलॉजी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी शामिल होंगे। इन तीनों ग्रुप में कुल 60 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में सीट बढ़ीं यूनिवर्सिटी ने BSc कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी 30-30 एडिशनल सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। कंप्यूटर साइंस में दो ग्रुप का ऑप्शन होगा-फिजिक्स, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस या फिर स्टैटिस्टिक्स, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ नया सेक्शन शुरू किया जाएगा। मीटिंग में UG और PG लेवल पर भी सीट इंक्रीज को मंजूरी दी गई है। इसके तहत BA में 30 सीट बढ़ेंगी, जबकि MA के सभी सब्जेक्ट्स में 25 प्रतिशत सीट बढ़ाई जाएंगी। BSc, MSc और MCom में 20-20 प्रतिशत सीट इंक्रीज का फैसला लिया गया है। नए कोर्स को भी मिली अप्रूवल इसके अलावा इंग्लिश और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट में एक-एक PG डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने को भी अप्रूवल मिला है। कुलपति ने बताया कि नए सेशन के लिए एडमिशन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए कोर्स और सीट बढ़ने से ज्यादा स्टूडेंट्स को एडमिशन का मौका मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेलर ने पति-पत्नी और बेटी को कुचला:महाराजगंज में अस्पताल जाते समय हादसा, आरोपी चालक 12 KM दूर पकड़ा
    Next Article
    सुल्तानपुर पुलिस में 8 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला:SP चारु निगम ने कानून व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment