Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूंचा, शरीर पर भी गंभीर चोटें; परिजनों का चक्काजाम

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में बारात में झगड़े के बाद मनबढ़ों ने युवक की हत्या कर दी। बारात से लौटते समय उसे घेरकर पीटा फिर पत्थर से सिर और चेहरा कूंच दिया। इसके साथ ही शरीर पर भी गंभीर चोटें दी। युवक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सुबह राहगीरों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक की पहचान की कोशिश की। पुलिस की कवायद के बाद मृतक की पहचान रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए परिजन आक्रोशित हैं और शव को घेरकर कार्रवाई की मांग पर जुटे हैं। सिंधौरा पुलिस ने हंगामे के चलते जोन से थानों का फोर्स मांगा है। परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसका किसी से विवाद हो गया। रात में जब वह लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर उसकी बाइक भी तोड़कर फरार हो गए। मृतक के भाई किशन राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। इससे साफ है कि हमलावर पहले से ही वारदात की तैयारी में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घुसपैठिए अब वहां बिरियानी नहीं खा पाएंगे, बाहर जाएंगे:मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- जो गलत तरीके से वोट डलवाते थे, अब नहीं कर पा रहे हैं
    Next Article
    मेरठ नगर निगम में अब रोज 2 घंटे होगी जनसुनवाई:कमिश्नर ने जारी किया आदेश, अब लोगों को भटकने से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment