Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ नगर निगम में अब रोज 2 घंटे होगी जनसुनवाई:कमिश्नर ने जारी किया आदेश, अब लोगों को भटकने से मिलेगी राहत

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ नगर निगम में अधिकारियों के दफ्तर में न बैठने और जनता की शिकायतें लंबित रहने के मुद्दे पर अब सख्त कदम उठाया गया है। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अधिकारियों का साप्ताहिक रोस्टर लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब सभी संबंधित अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निगम कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान निर्माण, जलकल और प्रकाश विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा। निर्धारित दिवस पर कार्यालय में रहना जरूरी रोस्टर के अनुसार तय दिन पर संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय में मौजूद रहना अनिवार्य किया गया है, ताकि शिकायत लेकर आने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े और समय पर समाधान मिल सके। व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए हर दिन एक लिंक अधिकारी भी तैनात किया गया है। यह अधिकारी विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करेगा। त्वरित समाधान पर जोर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब रोजाना जनसुनवाई होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। ऐसे रहेगा साप्ताहिक रोस्टर सोमवार: शिवकुमार गौतम, शिरीष सिंह, एलबी चौहान, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी- तनुजा निगम मंगलवार: पंकज कुमार, देशराज, लक्ष्मण सिंह, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी-लवी त्रिपाठी बुधवार: तनुजा निगम, सतीश कमल, दुष्यंत सिंह, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी- शिवकुमार गौतम गुरुवार: लवी त्रिपाठी, महेश राहुल, सूरज प्रजापति, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी- पंकज कुमार शुक्रवार: तनुजा निगम, एसपी सिंह, एलबी चौहान, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी- एसके गौतम शनिवार: शिवकुमार गौतम, सतीश कमल, सूरज प्रजापति, अरविंद शर्मा। लिंक अधिकारी- तनुजा निगम
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बारात के झगड़े में युवक की पीट-पीटकर हत्या:सिर और चेहरा कूंचा, शरीर पर भी गंभीर चोटें; परिजनों का चक्काजाम
    Next Article
    महोबा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए वाहन रवाना:9 मई को लगेगी, सुलह-समझौते से विवादों का होगा निपटारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment