Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में 5 मस्जिदें तोड़ी जा रहीं, अकासा की 4 उड़ानें बंद; 'भगवान कृष्ण' के रूप में अखिलेश यादव

    21 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… दालमंडी में बुधवार से पांच मस्जिदें तोड़ी जा रहीं हैं। दोपहर 3 बजे तक करीब 30-40 प्रतिशत हिस्सा तोड़ा जा चुका है। एक मस्जिद की करीब 20 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया गया है। करीब 200 मजदूर हथौड़ों से ध्वस्तीकरण में जुटे हैं। अयोध्या में राममंदिर सुरक्षा और कोष सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की हायरिंग वाराणसी की सिक्योरिटी एजेंसी ने की थी। एजेंसी ने अयोध्या राम मंदिर में तैनाती के लिए 22 कर्मचारी दिए थे। इन कर्मचारियों के हवाले मंदिर और कोष की सुरक्षा थी। ऐसी ही 10 खबरें सिलसिलेवार पढ़िए… 1: वाराणसी दालमंडी में 5 मस्जिदें तोड़ी जा रहीं:200 मजदूर चला रहे हथौड़ा, 1860 जवान तैनात; औरंगजेब के जमाने की रंगीले शाह मस्जिद भी तोड़ी जा रही वाराणसी के दालमंडी में बुधवार सुबह 7:30 बजे से पांच मस्जिदें तोड़ी जा रहीं हैं। दोपहर 3 बजे तक करीब 30-40 प्रतिशत हिस्सा तोड़ा जा चुका है। एक मस्जिद की करीब 20 फीट ऊंची मीनार को गिरा दिया गया है। करीब 200 मजदूर हथौड़ों से ध्वस्तीकरण में जुटे हैं। प्रशासन ने दालमंडी जाने वाले रास्ते को टीन शेड लगाकर बंद कर दिया है। मौके पर सुरक्षा के लिए करीब 1860 जवान तैनात हैं। इनमें पीएसी की 7 कंपनियां, CRPF की एक बटालियन, RRF की एक बटालियन और स्थानीय पुलिस बल शामिल है। यह कार्रवाई दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 2: राममंदिर के लिए काशी से हायर हुए थे 22 कर्मचारी:सिक्योरिटी एजेंसी के डायरेक्टर बोले- बैंक मैनेजर ने सिफारिश की थी, SIT ने पूछताछ की अयोध्या में राममंदिर सुरक्षा और कोष सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की हायरिंग वाराणसी की सिक्योरिटी एजेंसी ने की थी। एजेंसी ने अयोध्या राम मंदिर में तैनाती के लिए 22 कर्मचारी दिए थे। इन कर्मचारियों के हवाले मंदिर और कोष की सुरक्षा थी। ये सभी लोग अयोध्या के रहने वाले हैं। इनकी ज्वाइनिंग बनारस से कराई गई थी। इनकी हायरिंग के लिए अयोध्या में तैनात स्टेट बैंक के चीफ मैनेजर ने सिफारिश की थी। चीफ मैनेजर के कहने के बाद इन 22 लोगों को हायर किया गया था। पढ़ें पूरी खबर 3: वाराणसी में फर्जी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐठें, वर्दी पहनकर धौंस जमाता था वाराणसी में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया। आरोप है कि युवक पुलिस की वर्दी पहनकर रिश्तेदारों और दोस्तों पर रौब जमाता था। इतना ही नहीं, वह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे भी लेता था। जब लोग नौकरी के बारे में पूछते या अपने पैसे वापस मांगते, तो वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर चुप करा देता था। आरोपी की हरकतों पर उसके एक दोस्त को शक हुआ। उसने पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर पहुंची तो युवक पुलिसकर्मियों पर ही रौब झाड़ने लगा। पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी में 'भगवान कृष्ण' के रूप में अखिलेश यादव:चार भुजाएं, दो में संविधान; जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 53वां जन्मदिन है। वाराणसी ममें बुधवार सुबह 7 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में पूजा की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु और 2027 में सफलता के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया। पोस्टर में अखिलेश यादव श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिख रहे हैं। उनके चार भुजाएं हैं। हाथों में संविधान लिए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5: वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय किशोरी डूबी:पिता बोले- दिमाग ठीक नहीं था,BHU से करा रहे थे इलाज, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम वाराणसी के रविदास घाट पर बुधवार की सुबह 10 बजे गंगा में स्नान करते समय 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह अपने घर से निकली थी और गंगा स्नान के लिए चली गई, परिवार वालों का कहना है कि वह दिमाग से थोड़ी कमजोर थी घर वालों ने मना किया था लेकिन वह बिना बताए गंगा घाट चली गई। पिता भरत साहनी ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय में सिमरन तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन हर बार लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया था। पढ़ें पूरी खबर 6: मनीष हत्याकांड के गैंगस्टर आशीष राजभर पर रासुका:हत्याकांड के नामजदों में 12 जेल गए, 10 आरोपियों की भी पत्रावली तैयार वाराणसी के मनीष सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर के बाद अब रासुका की कार्रवाई की जाएगी। डीएम वाराणसी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अशीष राजभर के खिलाफ रासुका कायम की है। आशीष के खिलाफ दर्ज केस में रासुका की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आशीष के बाद उसके गिरोह में शामिल सभी आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत निरुद्ध किया जाएगा। इनके अलावा शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 7: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं:स्पाइसजेट के बाद अकासा की 4 उड़ानें बंद, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी रोकी मुंबई फ्लाइट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों में कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में स्पाइसजेट ने अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी थी। 1 जुलाई से अकासा एयर ने अपनी 4 उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी वाराणसी-मुंबई के बीच संचालित होने वाली अपनी दैनिक उड़ान को फिलहाल बंद करने की घोषणा की है। लगातार उड़ान सेवाएं बंद होने से यात्री परेशान हैं। माना जा रहा है कि इससे हवाई सफर और महंगा होगा। पढ़ें पूरी खबर 8: दूषित पानी देकर टैक्स वसूल रहा नगर निगम:बनारस के वार्ड-94 में चंदा जमाकर लगवाना पड़ा पंचायती समर्सिबल, सीवर व्यवस्था भी खराब वाराणसी का मुस्लिम बहुल वार्ड-94 कमलगड़हा सालों से सीवर व्यवस्था बदहाल है। नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है। घरों में दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। हालत यह है कि खटीकान और कमलगड़हा के सैकड़ों परिवारों का भरोसा ही नगर निगम से उठ गया है। उन्होंने चंदा जुटाकर 'पंचायती समर्सिबल' लगवा लिया है, ताकि पीने का साफ पानी मिल सके। विडंबना यह है कि नगर निगम जलकर लगातार वसूल रहा है, लेकिन साफ पानी देने में नाकाम है। दैनिक भास्कर की वार्ड परिक्रमा के दौरान लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर 9: वाराणसी में सुबह हुई बूंदाबांदी, मौसम सुहावना:अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट, जून में 15 वर्षों की सबसे कम वर्षा दर्ज उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अब इसका असर वाराणसी में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश रुकने के कुछ ही समय बाद तेज उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। खासकर शहर घूमने आए पर्यटकों और गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 10: वाराणसी में युवती की हत्यारी सहेली को उम्रकैद:ब्लाउज डिजाइन देखने को बुलाकर पकड़ा, समलैंगिक प्यार से इनकार पर फावड़े से काटा वाराणसी में मंगलवार को 4 साल पहले पड़ोसी की युवती को बुलाकर फावड़े से कटाने वाली उसकी सहेली को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। पुलिस की चार्जशीट, 4 साल के ट्रायल और गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने कातिल सहेली को आजीवन कारावास के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसकी 70 प्रतिशत राशि मृतका के बच्चों को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया। सजा के बाद महिला कटघरे में बैठ गई और रोने-बिलखने लगी पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल से ‘गंगाजल’ का इंतजार कर रहे वार्डवासी:आगरा के वार्ड-96 में गलियों में बह रहा सीवर का पानी ,पार्षद बोले-दो साल में सीवर समस्या खत्म करेंगे
    Next Article
    गांव-गांव पहुंच रहे मंत्री ओमप्रकाश राजभर,सियासी अटकलों का बाजार गर्म:अकबरपुर में बढ़ी राजभर की सक्रियता, गठबंधन में सुभासपा सीट पर कर सकती है दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment