Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गांव-गांव पहुंच रहे मंत्री ओमप्रकाश राजभर,सियासी अटकलों का बाजार गर्म:अकबरपुर में बढ़ी राजभर की सक्रियता, गठबंधन में सुभासपा सीट पर कर सकती है दावा

    23 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा की सियासत इन दिनों तेजी से करवट लेती नजर आ रही है। करीब 25 हजार से अधिक राजभर मतदाताओं वाली इस सीट पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की लगातार बढ़ती सक्रियता ने नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा छेड़ दी है। प्रभारी बनने के बाद जिस तरह उन्होंने इस विधानसभा को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया है, उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा गठबंधन के भीतर इस सीट पर मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है। पिछले कुछ दिनों में ओमप्रकाश राजभर का अकबरपुर दौरा लगातार बढ़ा है। सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ वह गांवों में पहुंचकर सामाजिक आयोजनों, शोक सभाओं, वैवाहिक कार्यक्रमों और जनचौपालों में भी शामिल हो रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें और समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क इस बात का संकेत माना जा रहा है कि चुनावी जमीन अभी से तैयार की जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अकबरपुर विधानसभा में राजभर समाज का वोट निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखता है। ऐसे में यदि यह वोट एकजुट होता है तो चुनावी मुकाबले की दिशा बदल सकता है। इसी सामाजिक समीकरण को देखते हुए ओमप्रकाश राजभर यहां लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अभी भले कोई औपचारिक चर्चा सामने न आई हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि सुभासपा अकबरपुर विधानसभा को अपने खाते में लेने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। यही वजह है कि राजभर की हर यात्रा और हर कार्यक्रम को चुनावी नजरिए से देखा जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा के स्थानीय नेताओं की भी इस सीट पर सक्रियता बनी हुई है। ऐसे में यदि गठबंधन में अकबरपुर सीट को लेकर दावेदारी होती है तो अंदरूनी राजनीतिक खींचतान से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल चुनाव दूर हैं, लेकिन अकबरपुर की सियासत में ओमप्रकाश राजभर ने अपनी मौजूदगी का मजबूत संदेश दे दिया है। अब राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बढ़ती सक्रियता आखिरकार गठबंधन में अकबरपुर सीट की दावेदारी में बदल जाएगी, या फिर यह केवल संगठन विस्तार की रणनीति है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में 5 मस्जिदें तोड़ी जा रहीं, अकासा की 4 उड़ानें बंद; 'भगवान कृष्ण' के रूप में अखिलेश यादव
    Next Article
    20 साल से पानी की टंकी सूखी, सड़कें खराब:कानपुर के वार्ड-19 में बजबजा रहीं नालियां, लोग बोले- सिर्फ पार्षद के घर वाला इलाका साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment