Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यौन शोषण मामला...3 अगस्त को बृजभूषण सिंह पर आएगा फैसला:राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा केस, पहलवानों की अंतिम दलील के बाद फैसला सुरक्षित रखा

    1 hour ago

    2

    0

    महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के कथित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट इस मामले में 3 अगस्त को अंतिम फैसला सुनाएगी। यह मामला भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सचिव विनोद तोमर से जुड़ा है। गुरुवार को दोपहर 3 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में इस प्रकरण की अंतिम सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता पहलवानों की ओर से कोर्ट में अपनी अंतिम दलीलें पेश की गईं। सुनवाई के दौरान कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर भी कोर्ट में मौजूद थे। इससे पहले 30 जून को हुई सुनवाई में बृजभूषण शरण सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया था। उनकी दलीलें पूरी होने के बाद, शिकायतकर्ता पहलवानों की अंतिम दलीलें 1 जुलाई को शुरू हुई थीं, जो आज 2 जुलाई को पूरी हो गईं। फैसला सुरक्षित रखे जाने पर बृजभूषण शरण सिंह ने दैनिक भास्कर संवाददाता से फोन पर बात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि 3 अगस्त को कोर्ट उन्हें बाइज्जत बरी करेगा और उन पर लगाए गए झूठे आरोपों की सच्चाई पूरे देश के सामने आएगी। उन्होंने बजरंगबली पर पूरा भरोसा व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बारिश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हुए गड्‌ढे:शामली में ट्रैवेलर का अलॉय व्हील टेढ़ा हुआ, 14 अप्रैल को उद्घाटन हुआ था
    Next Article
    पीलीभीत में शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, फसलें जलमग्न:लगातार बारिश से बढ़ी बाढ़ की आशंका, कटान से ग्रामीणों में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment