Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी DM पोर्टिकों में वकीलों ने किया प्रदर्शन:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस इलाज को लागू करने की उठाई मांग

    18 hours ago

    1

    0

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस योजना के लाभ के लिए गुरुवार को अधिवक्ताओं ने वाराणसी डीएम पोर्टिकों में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने किया। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा - जब सरकार डॉक्टरों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दे सकती है। तो अधिवक्ताओं के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों? क्या सरकार की अधिवक्ताओं से कोई निजी दुश्मनी है? पूर्वांचल में होगा अधिवक्ताओं का बड़ा सम्मलेन अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने कहा - हाल ही में मिर्जापुर और रामपुर में वकीलों के साथ हिंसक घटनाएं हुई हैं। इन्हे देखते हुए 'अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट' को तुरंत लागू करने की आवश्यकता हि। उन्होंने कहा कि वकीलों पर आए दिन हो रहे हमले चिंताजनक हैं और बिना सुरक्षा कानून के निर्भीक होकर काम करना मुश्किल हो गया है। जल्द ही सेंट्रल बार की अगुवाई में पूर्वांचल के सभी जिलों के बार अध्यक्षों और महामंत्रियों का बड़ा सम्मेलन बुलाया जाएगा। इन दोनों मुद्दों के लिए पूर्वांचल के जिलों में जाकर सभी बार एसोसिएशन को एकजुट किया जाएगा। यूपी बार एसोसिएशन को लिया आड़े हाथ अध्यक्ष ने साफ किया - यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करेंगे और तब तक वहां से नहीं उठेंगे जब तक की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हो जाता। वहीं इस प्रदर्शन में बनारस बार एसोसिएशन के शामिल न होने पर उन्होंने इसे निंदनीय बताया और उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा - जो काम प्रदेश की सबसे बड़ी संस्था को करना चाहिए था। वह आज एक जिला स्तर की बार एसोसिएशन को करना पड़ रहा है। ​ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने आरोप लगाया कि वाराणसी में बार काउंसिल के चार-चार सदस्य मौजूद हैं। लेकिन अधिवक्ताओं के संघर्ष में शामिल होने के बजाय वे अपने चुनाव और वोटों के गणित में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, यह किसी बार अध्यक्ष के बेटे की तिलक का न्योता नहीं है जो निमंत्रण का इंतजार किया जाए, यह अधिवक्ताओं के अस्तित्व की लड़ाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक की मौत:मां बोली- पुरानी रंजिश में दबंग ने पीटा, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
    Next Article
    सुल्तानपुर में SHO के खिलाफ किसान कल्याण एसोसिएशन का धरना:पुलिस पर पक्षपात का आरोप, तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment