Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan Gas Pipeline Explosion | गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    3 hours from now

    2

    0

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहाँ के एक औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन फटने से जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। आपातकालीन सेवा 'रेस्क्यू 1122' के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना हरिपुर के प्रसिद्ध 'हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट' (Hattar Industrial Estate) में हुई। विस्फोट 'ग्रैंड ट्रंक रोड' के पास स्थित एक कारखाने के निकट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पाइपलाइन फटने के तुरंत बाद वहाँ भीषण आग लग गई।इसे भी पढ़ें: Trump-Modi Talks | 'हम सब आपसे प्यार करते हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पीएम मोदी को बताया अपना 'खास दोस्त'  ‘रेस्क्यू 1122’ के सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट ‘ग्रैंड ट्रंक रोड’ के पास एक कारखाने के निकट हुआ, जहां गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। निकट स्थित एक मकान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे नुकसान बढ़ गया और बचाव कार्य जटिल हो गया।इसे भी पढ़ें: Lebanon-Israel Ceasefire | इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिवसीय युद्धविराम प्रभावी: दशकों बाद सीधी वार्ता ने जगाई शांति की उम्मीद उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के बीच कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और बचाव कार्य जारी है। हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने कहा कि लोगों की मौत का मुख्य कारण दम घुटना प्रतीत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran के साथ शांति समझौता हुआ तो Pakistan जाएंगे Donald Trump, 'न्यूक्लियर डस्ट' लौटाने पर भी बनी सहमति
    Next Article
    पहाड़ों के बीच जुबिन नौटियाल की प्राइवेट शादी, कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment