Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला:एसपी के आदेश पर पति, सास-ससुर पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमरिया गांव में एक विवाहिता से मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को पहले दौड़ाकर पीटा गया और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ज्योति पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी 14 जून 2020 को डोमरिया निवासी सतीश पांडेय से हुई थी। शादी के समय उनके पिता ने अपनी क्षमतानुसार नकदी और अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद, विवाह के दो माह बाद ही पति सतीश, सास किरण और ससुर आनंद द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। ज्योति के आरोप के अनुसार, 7 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे वह तबीयत खराब होने के कारण घर में लेटी थीं। इसी दौरान उनके पति नशे की हालत में घर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। जब ज्योति मोबाइल पर फोन आने के बाद घर से बाहर निकलने का प्रयास करने लगीं, तो आरोपी पति ने उन्हें खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उनका भाई मौके पर पहुंचा। हालांकि, तब तक आरोपी पक्ष ने ई-रिक्शा मंगाकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। ज्योति ने एक गंभीर आरोप यह भी लगाया है कि उनके पति ने पहले अपनी पहली पत्नी की जलाकर हत्या कर दी थी। इस बात की जानकारी शादी के समय उनसे और उनके परिवार से छिपाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आनंद हत्याकांड: 4 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार:अस्पताल संचालक की तलाश में पुलिस टीमें दे रही दबिश
    Next Article
    लखनऊ में वकीलों के 3 चैंबर जलकर राख:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू; दस्तावेज नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment