Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में SHO के खिलाफ किसान कल्याण एसोसिएशन का धरना:पुलिस पर पक्षपात का आरोप, तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन

    17 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जिले के तिकोनिया पार्क में गुरुवार को जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी (SHO) के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किसान कल्याण एसोसिएशन और पीड़ितों ने पुलिस पर पक्षपात करने और शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। किसान कल्याण एसोसिएशन के अयोध्या मंडल प्रभारी कैलाशनाथ मिश्रा ने दावा किया कि जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विवादित मामलों में निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपियों को संरक्षण दे रही है। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण ग्राम चोरमा निवासी पवन कुमार सिंह की शिकायत है। पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च को गांव के दयाराम (पुत्र रामकरन) और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी आबादी की भूमि पर लगी लोहे की बाड़ और सीमेंट के खंभों को तोड़ दिया। आरोपियों ने तार भी काटकर अपने साथ ले गए। पवन कुमार सिंह के अनुसार, जब उन्होंने और उनके परिजनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अभी तक मामले की सही जांच नहीं की है और न ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। कैलाशनाथ मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित की मदद करने के बजाय मामले को उलझाने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि जब पुलिस पर दबाव बढ़ा, तो विपक्षी दल ने एक दिव्यांग लड़की को मोहरा बनाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश कर दिया, जिससे मामले को दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जयसिंहपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी DM पोर्टिकों में वकीलों ने किया प्रदर्शन:एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट और कैशलेस इलाज को लागू करने की उठाई मांग
    Next Article
    उन्नाव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कर्नाटक से लौटते समय घटना, तबीयत अचानक बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment