Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कर्नाटक से लौटते समय घटना, तबीयत अचानक बिगड़ी

    15 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा खेड़ा मजरा रसूलपुर निवासी विजय पुत्र जागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी बिटोल ने मौरावां थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उसने बताया कि विजय अपने बच्चे को लेने कर्नाटक गया था, जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे वाहन से घर वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। गुरुवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना मिलने पर मौरावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय उन्नाव भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बिटोल ने अपने प्रार्थना पत्र में एक महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। उसने बताया कि करीब एक माह पहले गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में विपक्षी महिला ममता ने विजय के हाथ में दांत से काट लिया था। परिजन इस पुरानी घटना को लेकर भी संदेह जता रहे हैं और मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या होने से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में SHO के खिलाफ किसान कल्याण एसोसिएशन का धरना:पुलिस पर पक्षपात का आरोप, तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन
    Next Article
    अमेठी में ट्रक-पिकअप की टक्कर, साइकिल सवार की मौत:हादसे में चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment