Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान 2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर रहा

    10 hours ago

    2

    0

    साल 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित देश रहा। प्रदूषण पर जारी IQAir की सालाना रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में PM 2.5 कणों का स्तर WHO के तय मानक से 13 गुना तक ज्यादा रहा। IQAir की रिपोर्ट में बताया गया कि 143 देशों में से 130 देश WHO के प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं कर पाए। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर रहे। 2024 में सबसे प्रदूषित देश रहा चाड 2025 में चौथे स्थान पर खिसक गया। शहरों की बात करें तो भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर रहा, इसके बाद चीन का होतान दूसरे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 25 शहर भारत, पाकिस्तान और चीन के ही हैं। सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानक पर खरे उतरे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 17% था। 10 सबसे प्रदूषित देश अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका के टेक्सास में तेल रिफाइनरी में भीषण आग, हीटर में विस्फोट से हादसा अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर शहर में स्थित वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी, जिससे उनके घर हिल गए। इसके बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। यह रिफाइनरी रोजाना करीब 4.35 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल बनाती है। अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट एक हीटर में खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद शहर के पश्चिमी हिस्से में ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ आदेश जारी किया गया है। लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप के बयान के बाद ईरान का अगला कदम क्या? देखें ब्रेकिंग न्यूज
    Next Article
    इजराइल पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से हड़कंप:इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम में सेंध लगने‎ की जांच शुरू, यूएस से अधिक गोला-बारूद की मांग‎

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment