Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनय कटियार ने अखिलेश को बताया ‘बच्चा’:बोले- बृजभूषण चाहे किसी भी पार्टी में जाएं, हम ताल ठोककर मदद करेंगे

    2 hours ago

    2

    0

    पूर्व बीजेपी सांसद विनय कटियार के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के किसी अन्य पार्टी, खासकर समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। विनय कटियार ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह चाहे किसी भी पार्टी में जाएं या जहां से भी चुनाव लड़ें, वह उनकी “ताल ठोककर” मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि बृजभूषण जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, उनका पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा। “अखिलेश यादव बच्चा हैं, अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं” कटियार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “बच्चा” बताया और कहा कि वह इस समय अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश को चुनाव लड़ने देना चाहिए और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। राजनीतिक रणनीति और 2027 चुनाव पर बयान पूर्व सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव जमीनी स्तर पर मजबूत हैं और 2027 में अच्छी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पुराने नेताओं को हटाने से कामकाज प्रभावित हो सकता है। बृजभूषण से पुराने संबंधों का जिक्र कटियार ने बताया कि उनके और बृजभूषण शरण सिंह के बीच लंबे समय से पारिवारिक और राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। चुनावी भविष्य पर संकेत अपने आगामी चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि समय आने पर सब स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह अयोध्या से पांच बार सांसद रह चुके हैं और आवश्यकता पड़ने पर फिर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर ताना था तमंचा,VIDEO:पहले खुलेआम की थी गुंडागर्दी, अब थाने के अंदर हाथ जोड़कर मांग रहा माफी
    Next Article
    गाजियाबाद में तेज आंधी-बारिश:टेम्प्रेचर 32°C, 22 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment