Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल रुझानों पर भाजपा में जश्न:लखीमपुर खीरी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलने के बाद लखीमपुर खीरी सहित पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया। जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पार्टी का झंडा लहराकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यालय पर भी ढोल-नगाड़ों के साथ बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। टेनी बंगाल चुनाव में लगातार पार्टी के लिए जन समर्थन जुटा रहे थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र में जनाधार की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ममता सरकार के शोषण, दबंगई और गुंडागर्दी से परेशान थी और परिवर्तन चाहती थी, जिसके परिणामस्वरूप ये रुझान सामने आए हैं। जिले के अन्य हिस्सों में भी जश्न का माहौल रहा। गोला गोकर्णनाथ में भाजपा नेता विजयी शुक्ला ‘रिंकू’ की अगुआई में समर्थकों ने जश्न मनाया। वहीं, मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के कार्यालय से भी भाजपा समर्थकों का उत्साह और जश्न देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा मंडल में चकमार्गों पर सख्ती:पैमाइश के बाद तुरंत होगा निर्माण, आयुक्त बोलीं- अवरुद्ध रास्ते अब बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक:महिलाओं और बालिकाओं को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment