Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा मंडल में चकमार्गों पर सख्ती:पैमाइश के बाद तुरंत होगा निर्माण, आयुक्त बोलीं- अवरुद्ध रास्ते अब बर्दाश्त नहीं

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा में देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने चकमार्गों पर अतिक्रमण और अवरुद्ध रास्तों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सिर्फ पैमाइश पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि उसके बाद तुरंत मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण कराया जाए, ताकि रास्ते स्थायी रूप से अतिक्रमणमुक्त हो सकें। आयुक्त ने कहा कि चकमार्ग विवादों के समाधान के लिए राजस्व और विकास विभाग के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। निर्देश दिए गए हैं कि लेखपाल पैमाइश के बाद चकमार्गों की सूची ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। तहसील से जिला स्तर तक बनेगी मॉनिटरिंग व्यवस्था तहसील स्तर पर लेखपालों से प्राप्त सूची तहसीलदार के माध्यम से उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र पंचायतवार सूची मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि बड़े और छूटे हुए चकमार्गों पर भी प्राथमिकता से काम हो सके। अतिक्रमण हटाने में पुलिस की रहेगी मौजूदगी आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण हटाने और निर्माण कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां अस्थायी निर्माण हैं, उन्हें बिना कोर्ट प्रक्रिया में उलझाए सीधे हटाया जाए। 15 दिन में मांगी रिपोर्ट, फोटो सहित देनी होगी जानकारी आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही अवशेष चकमार्गों का सीमांकन कर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस सख्ती से स्पष्ट है कि प्रशासन अब चकमार्गों पर कब्जे को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विवाद खत्म हों और आवागमन सुगम हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न:कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई, बोले- 'सुशासन और विकास' को चुना
    Next Article
    पश्चिम बंगाल रुझानों पर भाजपा में जश्न:लखीमपुर खीरी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment