Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में नकली घी बनाने का भंडाफोड़:छापेमारी में सोयाबीन ऑयल और केमिकल बरामद; लाइसेंस हुआ सस्पेंड

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह छापेमारी देर रात शिकारपुर तहसील के लोहरा गांव में की गई, जिसमें मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। छापेमारी के दौरान रामजी लाल के घर में अवैध रूप से घी निर्माण का कार्य चल रहा था। टीम ने मौके से लगभग 15 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 60 किलोग्राम तैयार नकली घी और करीब 1600 मिलीलीटर अज्ञात रसायन जब्त किया। इसके अतिरिक्त, पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले एक लीटर क्षमता के खाली घी के पैकेट भी मिले। अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी प्राथमिक जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। टीम ने मौके से घी, सोयाबीन ऑयल और रसायन के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए, जबकि शेष सामग्री को सीज कर दिया गया। साथ ही, संबंधित खाद्य पंजीकरण संख्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए घी निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 विनीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, कमलेश कुमार, सन्नजीत कुमार, हरेंद्र कुमार तथा सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-तूफान, पानी की टंकी टूटकर लटकी:शादी का मंडप उड़ गया, 22 जिलों में तेज बरसात; 3 की मौत
    Next Article
    गोरखपुर में दिखी 10 देशों की झलक, VIDEO:नॉर्वे, कोलंबिया और कोरिया के कल्चर-फोक डांस से स्टूडेंट्स ने किया हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment