Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकीलों की सुरक्षा और इलाज सबसे अहम:हाईकोर्ट के सीनियर वकील अनिल श्रीवास्तव का मेनिफेस्टो, कई मुद्दों पर बात

    3 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर वकीलों ने हमेशा ही वकीलों के हितों की लड़ाई के लिए संघर्ष किया है। वरिष्ठ वकील इंसाफ की लड़ाई लड़ने के साथ ही साथी वकीलों की मांगें, उनकी परेशानियों और चुनौतियों के लिए आगे आते रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में हिस्सा लेकर पदाधिकारी बन यह लड़ाई मजबूर तरीके से होती है। 43 साल से वकालत कर रहे सीनियर वकील अनिल श्रीवास्तव अभी से बार एसोसिएशन चुनाव की तैयरी में जुट गए हैं। अधिवक्ता हितों को ध्यान में रख वह मेनिफेस्टो भी तैयार कर रहे हैं। जानिये सीनियर एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव इन सबके बारे में क्या कहते हैं… अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि वे इलाहाबाद हाई कोर्ट के रेगुलर प्रैक्टिशनर हैं। इलाहाबाद हाई एशिया के बड़े कोर्ट में शुमार होता है। यहां 20 हजार से ज्यादा वकील हैं। वकीलों के हितों के लिए हमें संघर्ष करना है। खासकर जूनियरों की आवाज उठानी है। उनकी मांगों को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं। अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि वकीलों के कल्याण के लिए बड़े लेबल पर फंड होना चाहिए ताकि इमरजेंसी में उनकी हर समस्याएं दूर की जा सकें। नए वकीलों के लिए ट्रेनिंग का इंतजाम अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि नए वकीलों के लिए ऐसा इंतजाम करने की सोचा है कि वह सीनियर्स से ज्यादा से ज्यादा सीख सकें। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मैं गुजारिश करूंगा कि वह नए वकीलों के लिए हफ्ते में एक या दो दिन निकालें ताकि वह सीनियर्स के चैंबर में कुछ सीख सकें। वकीलों के चैंबर्स सबसे अहम हैं उनका कहना है कि वकीलों के लिए उनके चैंबर्स का मुद्दा सबसे अहम है। चैंबर्स बन गए हैं लेकिन अभी ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इस प्रक्रिया को बहुत ही ईमानदारी से निभाने की जरूरत है। साथ ही अन्य वकीलों के लिए भी कुछ इंतजाम किए जाने चाहिए। सुरक्षा और इलाज सबसे खास अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि वकीलों की सुरक्षा का मुद्दा सबसे खास है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया होनी चाहिए। वकील कैसे सुरक्षित रहे, उनके परिवार की सुरक्षा के लिए जो भी अहम कदम उठाने हों वह तत्काल उठाए जाएं। साथ ही वकील और उनके परिवार के इलाज की समूचित व्यवस्था हो। इमरजेंसी पड़ने पर पूरा इलाज बेहतर तरीके से हो। परिवार को इधर उधर भटकना न पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महादेवा एमपीएल कैनवास टूर्नामेंट में मुड़िला का दबदबा:सिद्धार्थनगर में विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
    Next Article
    फिरोजाबाद सब्जी मंडी में आग, 40 दुकानें जलीं:कपड़े की दुकान भी चपेट में आई, लाखों के नुकसान का अनुमान; पूरी रात आग बुझाने में जुटा रहा दमकल विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment