Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद सब्जी मंडी में आग, 40 दुकानें जलीं:कपड़े की दुकान भी चपेट में आई, लाखों के नुकसान का अनुमान; पूरी रात आग बुझाने में जुटा रहा दमकल विभाग

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद की कटरा बाजार सब्जी मंडी में देर रात दो बजे आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आधा किमी दूर से आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखा जा सकता था। आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। मामला शिकोहाबाद के कटरा बाजार का है। शिकोहाबाद नगर के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार देर रात करीब दो बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मंडी की एक दुकान से उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में सब्जियों की दो दर्जन से अधिक दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें मंडी के पास स्थित दुआ गारमेंट की कपड़े की दुकान तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखा सामान भी जलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग की भयावहता के चलते कोई भी दुकान के पास नहीं जा सका। देखते ही देखते पूरी मंडी धुएं और आग की लपटों से घिर गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिले भर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए शिकोहाबाद, फिरोजाबाद समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडे, शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी ब्रजेश सविता और इंस्पेक्टर अनुज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार मशक्कत की, लेकिन आग की तेज लपटों और मंडी में रखी लकड़ी, प्लास्टिक की टोकरियों, सब्जियों के कैरेट और कपड़े के सामान के कारण आग बार-बार भड़कती रही। पूरी रात आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। आग लगने से मंडी के दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई दुकानों में रखी सब्जियां, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दुआ गारमेंट में रखा कपड़ा और अन्य सामान भी आग की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश और मायूसी देखने को मिली। कई व्यापारी रोते-बिलखते नजर आए। उनका कहना था कि पूरी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में जलकर खत्म हो गई। सीएफओ सत्येंद्र पांडे ने बताया कि 2 दर्जन से अधिक दुकानें जली हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मंडी के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेर दिया गया है। प्रशासन ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकीलों की सुरक्षा और इलाज सबसे अहम:हाईकोर्ट के सीनियर वकील अनिल श्रीवास्तव का मेनिफेस्टो, कई मुद्दों पर बात
    Next Article
    आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:शनिवार की शाम प्रेम संबंधों में मारी थी युवक को गोली, गैंगस्टर पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment