Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नशीला पेय देकर रेप:बरेली में रिश्ते के भांजे ने नहाते समय बनाया युवती का वीडियो

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्ते के भांजे पर भरोसा तोड़ने और कई बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी का उसके घर नियमित आना-जाना था। करीब दो साल पहले आरोपी ने नहाते समय चोरी-छिपे उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उस दौरान भी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला और तेज हो गया। पीड़िता की शादी फरीदपुर में तय हुई थी। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया और अश्लील वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। इस घटना से पीड़िता को सामाजिक और मानसिक रूप से गहरा आघात लगा। सीबीगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम पहुंची उखरा, कार्य पूरा करने के दिए निर्देश:926 करोड़ की है परियोजना, बदायूं-उरई से जुड़ेंगी 400 केवी लाइनें
    Next Article
    लखनऊ में 'मोहन धारा' का 12वां वार्षिकोत्सव:पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment