Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधार मांगने पर युवक को अगवा कर पीटा:पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जेब से रुपए निकालने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर एक युवक को अगवा कर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने उसे अधमरा कर दुकान पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना छोटी चकिया मौली गांव के अनुराग पांडेय के साथ हुई, जो सरकारी भांग की दुकान में काम करते हैं। 30 मार्च की रात करीब 9:30 बजे अहलादगंज घोसियाना गांव के अली ने उनसे एक हजार रुपये उधार लिए थे। जब अली दोबारा दुकान पर आया, तो अनुराग ने अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अली वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद, अली का साथी सुमित, जो बैरागीपुर का निवासी है, चार अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा। उन्होंने अनुराग से कहा कि अली ने पैसे देने के लिए बुलाया है। अनुराग उनके झांसे में आकर बाइक पर बैठ गया। हीरागंज चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से उसके सिर पर हमला किया गया और सभी आरोपियों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल अनुराग को आरोपी वापस दुकान पर छोड़कर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने अनुराग को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी जेब में रखे दुकान के 8500 रुपए भी गायब हो गए। महेशगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अली और सुमित को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राधे बाबू ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मॉडल शॉप से स्कैनर मशीन चोरी, VIDEO:ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल होता चोर CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    मथुरा में 3 मंजिला दुकान में लगी आग:लाखों रुपए कीमत का जला गिफ्ट आइटम, दुकान स्वामी ने कहा लाइट के सभी स्विच थे ऑफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment