Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधार के पैसे न लौटाने पर पिता-पुत्र से मारपीट:दोनों गंभीर घायल, 42 हजार रुपये उधार को लेकर विवाद

    3 hours ago

    2

    0

    संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव में उधार के पैसे न देने को लेकर विवाद बढ़ गया और इसमें दीपक व उनके पिता मेहरबान घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शाहपुर निवासी दीपक ने बताया कि गांव के ही अनुराग नामक युवक ने उनसे लगभग 42-43 हजार रुपये उधार मांगे थे। दीपक ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दीपक के पिता का नाम मेहरबान है। दीपक ने बताया कि जिस स्थान पर वह काम करता है, वहां भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने किया पिता-पुत्र पर हमला मौके पर मौजूद एक व्यापारी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कर दिया था, लेकिन जब दीपक गांव पहुंचा, विवाद फिर बढ़ गया।पीड़ितों के अनुसार अनुराग ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर दीपक और उनके पिता मेहरबान को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। थाने में लिखित शिकायत, जांच जारी घटना के बाद पीड़ित पक्ष हयातनगर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल:मगहर तिराहे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा
    Next Article
    फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही छानबीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment